{"_id":"6026bfe18ebc3ee95a7784b1","slug":"ensure-distribution-in-employment-oriented-schemes-gonda-news-lko5645401146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी रोजगार परक योजनाओं में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराएं: आयुक्त 19-11-11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी रोजगार परक योजनाओं में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराएं: आयुक्त 19-11-11
विज्ञापन
गोंडा। आयुक्त सभागार में शुक्रवार को आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने पंचायती राज, ग्राम विकास तथा स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं में अवमुक्त बजट और अब तक के वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की अधिकारियों से जानकारी ली।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोजगार सृजन से संबंधित योजनाओं में पूरी संवेदनशीलता दिखाएं, ताकि लोगों को आजीविका मिल सके। उन्होंने मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से अपेक्षा की है कि गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ स्थाई संपत्ति सृजन का भी उद्देश्य रहे।
उन्होंने एनआरएलएम योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अधिकारी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा ओडीओपी योजना सहित सभी रोजगार परक योजनाओं में एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत वितरण की कार्यवाही करना करें।
विज्ञापन
आयुक्त ने पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान मंडल में सामुदायिक शौचालय को वर्तमान वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत पूर्ण करने, ऑपरेशन कायाकल्प अंतर्गत विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय, रनिंग वाटर सप्लाई, किचेन में टिनशेड व टाईल्स एवं विद्यालय में टाइल्स इत्यादि कार्य को कराने व जियों टैग कराने के साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प अन्तर्गत कराये गये कार्यो के जियो टैग की प्रगति से प्रत्येक 10 दिवस में उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में जहां तक बिजली के खंभे व तार का कनेक्शन पहुंच गया हैं वहां प्रकाश की व्यवस्था कराई जाय। बैठक में उपनिदेशक पंचायत एसएन सिंह ने स्वच्छ मिशन-ग्रामीण अंतर्गत निर्मित शौचालयों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बलरामपुर में 11049 के जियो टैग किया गया है।
प्रत्येक 10 दिवस की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध करायी जानी है। ग्राम पंचायत विकास योजना में मण्डल के कुल लक्ष्य 3306 के सापेक्ष शत प्रतिशत कार्ययोजना को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कराया जाना है।