{"_id":"683dea33cede4d5e9f0df750","slug":"engagement-in-the-day-death-in-a-road-accident-at-night-gonda-news-c-100-1-gon1003-138718-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दिन में सगाई, रात में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दिन में सगाई, रात में सड़क हादसे में मौत
Mon, 02 Jun 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पसका (गोंडा)। परसपुर-पसका मार्ग पर लालीपुरवा के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मरचौर मकरंदपुरवा निवासी प्रदीप सिंह (30) की मौत हो गई। रविवार को दिन ही उनकी सगाई हुई थी।
मृतक के चचेरे भाई बलजीत सिंह ने बताया कि प्रदीप दो भाइयों में बड़े थे। रविवार को दिन में सगाई के बाद देर शाम प्रदीप बाइक से अपने दोस्त की शादी में गए थे। रात 12 बजे लौटते समय लालीपुरवा के पास अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर लगने से प्रदीप घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रदीप के पिता दूधनाथ सिंह रोजगार के सिलसिले में पुणे में रहते हैं। मौत से मां रंजू व बहन बबिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदीप हेलमेट नहीं पहने थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसा करने वाले वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।