फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Empty pockets, the influx of people took place in temples

जेब खाली, मंदिरों में घटी भक्तों की आमद

Thu, 17 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Empty pockets, the influx of people took place in temples
सूना पड़ा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
 1000-500 के पुराने नोट बंद होने से मंदिरों में भक्तों की आमद कम होने के साथ-साथ चढ़ावे में भी काफी घट गया है। नोट बदलने के लिए बैंकों के चक्कर काटने से परेशान भक्त मंदिर जाने की फुरसत ही नहीं पा रहे हैं। श्रद्धालुओं से लबरेज रहने वाले प्रमुख मंदिरों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


चढ़ावे में कमी आने से मंदिरों के दानपात्र लगभग खाली पड़े हुए हैं। मंदिर की व्यवस्था में लगे लोग भी चढ़ावा न आने के कारण आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं। आलम यह है कि मंदिरों में चढ़ावे के रूप में आने वाले नए, पुराने व छोटे नोटों का अकाल सा दिख रहा है। गुुरुवार को अमर उजाला टीम ने जिले के कुछ प्रमुख मंदिरों का जायजा लिया।
विज्ञापन


नोटबंदी का प्रभाव केवल आम जनमानस पर ही नहीं बल्कि मंदिरों पर भी पड़ा है। यहां पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहता है। मंदिरों में आने वाले भक्तों की संख्या में काफी घट गई है। नगर के झारखंडी मंदिर में सुबह-शाम जुटने वाली भीड़ अब देखने को नहीं मिल रही है। भक्तों के न आने से मंदिर में आने वाला चढ़ावा भी काफी कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी बाबा लालजी गिरि का कहना है कि पूर्व में सोमवार को दुर्गा माता एवं भगवान शंकर तथा मंगलवार को हनुमान जी की पूजा अर्चना के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता था लेकिन नोटबंदी के बाद से ही भक्तों का अकाल सा पड़ गया है।

इक्का-दुक्का भक्त ही मंदिर आ रहे हैं। मंदिर में आने वाले चढ़ावे में भी करीब 70 प्रतिशत की कमी आई है। मंदिर का दानपात्र खाली ही रहता है। अति प्राचीन शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में भी नोटबंदी का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इस मंदिर में पहले देश-विदेश से सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन देवी दर्शन के लिए आते थे लेकिन नोटबंदी के बाद से यहां भी पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहता है।

मंदिर के महंत मिथलेश नाथ ने बताया कि नोटबंदी का असर हर जगह दिखाई दे रहा है। आम आदमी अपने खर्चों की पूर्ति में ही परेशान है। बड़े नोट बंद होने से लोग छोटे नोट का इस्तेमाल अपने खर्चों की पूर्ति में कर रहा है।


नोटबंदी के चलते मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या एवं चढ़ावे में करीब 90 प्रतिशत कमी हो गई है। दानपात्र में बड़े नोट की बात तो दूर छोटे नोट भी इक्का-दुक्का ही डाले जा रहे हैं। यही हाल जिले के बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर, तुलसीपुर स्थित नई देवी मंदिर, पचपेड़वा स्थित शिवगढ़ धाम, जरवा स्थित रहिया देवी मंदिर, उतरौला स्थित दुखहरण नाथ, वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर व नगर स्थित रानी तालाब हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी देखने को मिल रही है। इन मंदिरों में भी इस समय भक्तों का आना काफी कम हो गया है। दानपात्र में लोग सिक्के अधिक डाल रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed