{"_id":"691b64ad47cbc97bf8058021","slug":"employment-fair-to-fill-500-posts-in-iti-today-gonda-news-c-100-1-gon1003-147337-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आईटीआई में 500 पदों को भरने के लिए रोजगार मेला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आईटीआई में 500 पदों को भरने के लिए रोजगार मेला आज
Mon, 17 Nov 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय आईटीआई में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 500 पदों को भरने के लिए हरियाणा, पंजाब और लखनऊ की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। साथ ही आईटीआई पास युवक व युवतियों को नौकरी दी जाएगी।
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी शिवाकांत तिवारी ने बताया कि वृहद रोजगार में पहुंचने के लिए किर्लोस्कर ऑयल इंजिन्स लिमिटेड, स्वराज इंजन्स लिमिटेड मोहाली पंजाब, हाईटेक कंपनी मानेसर हरियाणा और असाइन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ ने मेले में प्रतिभाग करने के लिए आवेदन किया है। इसमें कंपनियों की ओर से कुल 500 पदों की रिक्तियों की जानकारी दी गई है। साथ ही 14 से 18 हजार रुपये वेतन आदि देने का दावा किया है। मेले में 18 से 26 आयु वर्ग के आईटीआई पास अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसमें सभी ट्रेडों से जुड़े युवक व युवतियों को आमंत्रित किया गया है। प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की छाया प्रति के साथ मेले में प्रतिभाग करेंगे।