फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Employees took out a rally and demanded their rights

Gonda News: रैली निकाल कर्मचारियों ने मांगा हक

Sat, 17 Feb 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 17 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Employees took out a rally and demanded their rights
गोंडा। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी एवं ट्रेड यूनियन ने शुक्रवार को संयुक्त रैली निकाली।
विज्ञापन

कृषि विभाग से विकास भवन होते हुए रैली जेलरोड की तरफ से कलेक्ट्रेट में दाखिल हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने हक के लिए आवाज बुलंद की। इसमें सबसे प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाली रही।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने, कोरोना काल में फ्रीज डीए रिलीज करने, आठवें वेतन आयोग का गठन करने, सभी विभागों में रिक्त नियमित पदों पर नियमित नियुक्ति करने, समान पद पर समान वेतन का भुगतान, सभी कर्मचारी संगठनों से प्रतिमाह वार्ता करने, संविदा कार्मिकों को नियमित करने, जनपद के सभी जर्जर कार्यालय एवं आवासीय भवनों की मरम्मत कराए जाने सहित अन्य मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में एसडीएम सदर सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सूर्य किशोर शर्मा, महामंत्री अजीत प्रताप सिंह, महामंत्री रामकृपाल यादव, राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी, रामरंग चौबे, ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया
गोंडा। संयुक्त किसान मोर्चा व उत्तर प्रदेश किसान सभा के आह्वान पर भारतबंद का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर 14 सूत्री मांग उठाई। किसान सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, राम किशोर, सदानंद गिरि ने लोगों को संबोधित किया। मसकनवा सहयोगी के अनुसार, मसकनवा बाजार के मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। छपिया ब्लाॅक पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed