{"_id":"6ae23c1e0c3616765c05534b","slug":"electricity-theft-detected-at-flour-mill-and-hospital-gonda-news-c-100-1-gon1003-168865-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आटा मिल और अस्पताल में पकड़ी गई बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आटा मिल और अस्पताल में पकड़ी गई बिजली चोरी
Wed, 28 Oct 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। विजिलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने आटा मिल, निजी अस्पताल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बिजली चोरी पकड़ी है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी 28 मामले पकड़े गए। इसमें प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विद्युत विभाग के अनुसार, डुमरियाडीह क्षेत्र के परसवां गांव में घनश्याम पांडेय की आटा मिल पर छापे में 17.58 हॉर्स पावर की बिजली चोरी पकड़ी गई। वजीरगंज के विरजावासिन मिर्जापुर गांव में जुबैर अहमद के परिसर की जांच में एलटी पोल से सीधे केबल जोड़कर 5.633 किलोवाट की घरेलू बिजली चोरी मिली। घरेलू उपकरणों के साथ एसी चलाने के लिए भी बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था।
याकूबगंज बाजार में अधिशासी अभियंता संजय कुमार की टीम ने अहमद हॉस्पिटल में चार किलोवाट की व्यावसायिक बिजली चोरी पकड़ी। यहां मीटर बाईपास कर बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। अशफाक अहमद के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दो किलोवाट के घरेलू कनेक्शन पर लगे मीटर को बाईपास कर आठ दुकानों में कुल पांच किलोवाट बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि बिजली चोरी के अन्य 28 मामले भी पकड़े गए हैं। संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।