{"_id":"69fa3224f4c08c41340955d0","slug":"electricity-could-not-be-restored-in-many-villages-even-on-the-second-day-gonda-news-c-100-1-gon1041-157683-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी कई गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी कई गांवों की बिजली
Tue, 05 May 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 05 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक में आंधी के चलते टूटा पोल व कटरा बाजार में विद्युत उपकरणों को ठीक करते कर्मी। स्रोत: व
गोंडा। तेज आंधी और बरसात से सोमवार को बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था दूसरे दिन भी सुचारू नहीं हो सकी। कई इलाकों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सैकड़ो खंभे और तार टूटने के कारण दूसरे दिन भी दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। विभागीय टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।
कटरा बाजार संवाद के अनुसार, विद्युत वितरण खंड करनैलगंज के क्षेत्र में 300 से अधिक पोल और 56 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। जेई आदर्श ओझा ने बताया कि कस्बे के सम्मय माता फीडर पर 250 केवीए और नाई टोला में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से जल गया। मरम्मत के बाद भी दोनों ट्रांसफार्मर चालू नहीं हो पाए हैं। अधिशासी अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन कर सुधार कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। सभी गांवों की आपूर्ति बहाल होने में एक सप्ताह लग सकता है।
धानेपुर संवाद के अनुसार, क्षेत्र में करीब 350 पोल टूटने के कारण 30 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। एसडीओ शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि धानेपुर उपकेंद्र के 250 और मेहनौन के 100 पोल टूट गए हैं। साथ ही आठ से 10 ट्रांसफार्मर के पोल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। फिलहाल एचटी लाइन को ठीक करने का काम चल रहा है। देर शाम तक कस्बे की बिजली आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इटियाथोक संवाद के अनुसार, सभी फीडरों पर पेड़ गिरने से दूसरे दिन भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे पारासराय, बहलोलपुर, गनवरिया, बेलवा कर्मडीह, बिरमापुर और अर्जुनपुर समेत 70 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। सोमवार से ही विद्युतकर्मी तारों पर गिरे पेड़ और टहनियां हटाने में जुटे हैं। टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में फाल्ट तलाश कर ठीक कर रही हैं। अवर अभियंता अंकुर वर्मा ने बताया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जिला मुख्यालयों के साथ ही नगर क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों की शत-प्रतिशत आपूर्ति बहाल हो सके, इसके लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।