फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   election,Suspend,meeting,doctor

फर्जी मेडिकल बनाया तो डॉक्टर होंगे निलंबित

Sat, 12 Feb 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
election,Suspend,meeting,doctor
फोटो- 11- गोंडा के जिला पंचायत सभागार में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए मतदान कर्मियों का फर्जी मेडिकल बनाना डाक्टरों को भारी पड़ेगा। ऐसे मामले में शिकायत सही साबित होने पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सीधे निलंबन की की कार्रवाई होगी। यह चेतावनी जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम उज्ज्वल कुमार ने दी। वह शनिवार को चुनाव ड्यूटी में नामित विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी या प्रत्याशी से दोस्ती निभाना अफसरों व कर्मचारियों को भारी पड़ेगा। चुनाव की निष्पक्षता को खंडित करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्य को पूरी निष्पक्षता व शुचिता के साथ संपन्न कराना हम सभी की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई व शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी स्वीप को निर्देशित किया गया कि मतदाता जागरूकता को लेकर विशेष अभियान के लिए विधान सभावार नोडल अधिकारी नामित कर उनकी जिम्मेदारी तय करने व एक निर्धारित कार्ययोजना के तहत पूरा अभियान चलाया जाए। इसके लिए स्टीकर व पर्चे के माध्यम से एआरटीओ, नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, बीडीओ तथा जिला पूर्ति अधिकारी गैस सिलेंडरों पर मतदाता जागरूकता के स्टीकर लगवाना भी सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

कहा कि अस्पतालों में भी दवाओं के पर्चों पर मतदाता जागरूकता व मतदान दिवस पर बूथ तक अवश्य जाने की अपील की मुहर लगवाई जाय। बैठक के दौरान कार्मिक व्यवस्था, प्रशिक्षण, निर्वाचन व्यय, लेखा, ईवीएम, यातायात व्यवस्था, मीडिया निगरानी, डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन प्लान, वीडियोग्राफी, मतदान केंद्रों पर मूलभूत व्यवस्था, कोविड प्रबंधन व पोस्टल बैलेट से जुड़े कार्यों को भी समयबद्ध स्तर पर निस्तारित किए जाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed