फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   election,polling

छोड़ दो अपने सारे काम, सबसे पहले करो मतदान

Sun, 20 Feb 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
election,polling
फोटो-23 गोंडा में मतदाता जागरुकता रैली निकालते शैल उदय इंटर कॉलेज राजा सगरा के छात्र। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके जरिए लोगों से मतदान करने की अपील की गई। छात्रों ने रैली निकालकर मतदाता जागरूकता के नारे लगाए। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शहर की दुकानों व कार्यालयों पर जाकर मतदान की अपील की। साथ ही लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

शैल उदय इंटर कॉलेज राजा सगरा में छात्रों ने रैली निकालकर तरह-तरह के नारों से लोगों को जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि वोट देना हम भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। 27 फरवरी को अपने-अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें। छात्रों की रैली डोढियापारा, रौजा, अचलपुर, बालेश्वरगंज बाजार, भसमपुर व भगोहर आदि गांवों में पहुंच कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अनिल सिंह विशेन, रवि यादव, विनोद कुमार, शशि भूषण मिश्रा, जुबेर आलम व श्रीधर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामाजिक संगठन विश्वास फाउंडेशन की ओर से संचालित विश्वास शिक्षा केंद्र में छोटे-छोटे बच्चों ने बैनर व पोस्टर के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों ने गांवों में जाकर लोगों से मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर विश्वास शिक्षा केंद्र के व्यवस्थापक अंकित कुमार मिश्र, अध्यक्ष अलंकार सिंह व संस्थापक मनीष सिंह आदि ने लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed