{"_id":"62daf47620d61d39845735e3","slug":"election-panchaayat-gonda-news-lko6407035142","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नाम वापसी के बाद अब तीन पदों के लिए होगा पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नाम वापसी के बाद अब तीन पदों के लिए होगा पंचायत चुनाव
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज के कटरा शाहबाजपुर पंचायत के रिक्त ग्राम प्रधान पद पर तीन नामांकन हुए थे। शुक्रवार को नाम वापसी में एक ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। पूरे दिन निर्विरोध के प्रयास की कसरत हुई, लेकिन एक नाम ही वापस हो सका। अब यहां दो प्रत्याशी शेष बचे हैं। दोनों में आमने-सामने का संघर्ष होगा। दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर भी दो-दो प्रत्याशियों के होने से चुनाव होगा। 34 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। बता दें कि 37 पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
जिले में पंचायतों के रिक्त पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया में नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की नाम वापसी के बाद स्थिति साफ हो गई है। झंझरी के जमदरा में महिला के लिए आरक्षित ग्राम पंचायत सदस्य पद पर दो नामांकन थे, एक का नामांकन पत्र निरस्त हो गया था। यहां भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। करनैलगंज के कटरा शाहबाजपुर में प्रधान पद के साथ मुजेहना के भोरहा द्वितीय में अनुसूचित जाति के आरक्षित क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर दो, रुपईडीह के मंगलनगर प्रथम में ओबीसी महिला के लिए ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशी हैं और यहां पर चुनाव होगा। मतदान चार अगस्त को होना है और मतगणना दूसरे दिन पांच अगस्त को होगा।
इनके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए झंझरी के तरगांव व बभनी कानूनगो, दुल्हापुर चतुर्थ, हलधरमऊ के मलौना प्रथम, वजीरगंज के गनेशपुर ग्रंट तथा बभनजोत के इस्लामपुर में एक-एक नामांकन ही हुए हैं, जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पंडरी कृपाल के पंडरी में वार्ड नंबर 12, नरौरा अर्जुन में वार्ड नंबर छह, झंझरी में गंगापुर में वार्ड नंबर छह, इंटियाथोक के पूरे हाड़ा में वार्ड नंबर सात, पृथ्वीपालगंज ग्रंट में वार्ड नंबर एक, विजयगढ़वा के वार्ड नंबर चार, अयाह में वार्ड नंबर 15, हलधरमऊ के धोबहाराय में वार्ड नंबर सात, भुलभुलिया में वार्ड नंबर चार, भरसड़ा में वार्ड नंबर तीन, नवाबगंज के दत्तनगर में वार्ड नंबर नौ, परसापुर में वार्ड नंबर दो, लोलपुर में वार्ड नंबर चार, दुर्जनपुर में वार्ड नंबर चार, वजीरगंज के सेहरिया में वार्ड नंबर नौ, बेलसर के हरखापुर में वार्ड नंबर 11, मनकापुर के समरूपुर में वार्ड नंबर छह, अमघटी में वार्ड नंबर पांच, कटहर बुटहनी में वार्ड नंबर छह, झिलाही में वार्ड नंबर सात, कुंजलपुर में वार्ड नंबर तीन, दतौली में वार्ड नंबर तीन, बभनजोत ब्लॉक के अल्लीपुर में वार्ड नंबर दो, सेमराबुजुर्ग में वार्ड नंबर दस में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन ही है। इनका भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। मतगणना के साथ ही पांच अगस्त को निर्विरोध निर्वाचित लोगों को भी प्रमाण पत्र मिलेगा।
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब प्रधान के एक पद के साथ ही दो क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर मतदान चार अगस्त को होगा। मतदान की तैयारी शुरू कर दी गई है। श्रीनारायण, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत