फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   election,meeting

विस चुनाव में प्रत्याशी जुटे, प्रशासन ने बिछाई निगरानी की बिसात

Sat, 12 Feb 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
election,meeting
फोटो-15 गोंडा के नगर कोतवाली मे विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते डीएम व ए? - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के सातों विस चुनाव में 80 प्रत्याशी मैदान में जुट गए हैं। इसकी निगरानी के लिए दो सौ अधिकारियों को लगाए गए हैं। बिना अनुमति के सभा या रैली निकाली तो कार्रवाई होगी। इसके साथ ही तीन विस क्षेत्रों में विशेष निगरानी रहेगी। सदर में विशेष सतर्कता के लिए कोतवाली नगर में पुलिस को नई रणनीति से काम करने के बारे में बताया गया है। जिलाधिकारी उज्जवल कुमार का मतदान केंद्रों और थानों का निरीक्षण कर निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन की विभिन्न स्तरों पर की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को डीएम उज्जवल कुमार ने एसपी संतोष कुमार मिश्रा के साथ थानों तथा मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। डीएम व एसपी सबसे पहले कोतवाली नगर पहुंचे। वहां पर डीएम ने कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अब तक अवैध शराब, असलहे, शांति व्यवस्था के दृष्टिगत की गई निरोधात्मक कार्यवाहियों, संवेदनशील बूथों पर शांति व्यवस्था को लेकर बनाई गई रणनीति आदि के बारे में पूछताछ की तथा अभिलेखों को देखा। कोतवाली नगर में निरीक्षण के उपरान्त डीएम व एसपी जीजीआईसी कॉलेज पहुंचे। वहां पर उन्होंने बनाए आठों बूथों को देखा तथा समुचित तैयारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वहां पर जिलाधिकारी ने कक्षाओं में छात्राओं से मतदान की तारीख तथा मतदान करने व अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन

जीजीआईसी में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में व्याप्त गंदगी को हटाने के लिए ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया। मतदान केंद्र जीजीआईसी का निरीक्षण करने के बाद डीएम व एसपी विधानसभा तरबगंज अंतर्गत मतदान केंद्र हर्षापुर के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वहां पर जिलाधिकारी को आवश्यक तैयारियां पूर्ण मिलीं। जिलाधिकारी ने वहां पर मौजूद ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि वह भी अपनी ग्राम पंचायत में भ्रमण कर लोगों को निष्पक्ष होकर मतदान करने के लिए जागरूक करें। भ्रमण के दौरान उपस्थित तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि हर बीएलओ को विगत विधानसभा चुनाव के दौरान हुए मत प्रतिशत की जानकारी अवश्य हो। इस दौरान उन्हें स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा की जा रही चेकिंग कार्य को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग मतदाताओं के पोस्टल बैलेट देने की ली जानकारी
जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय हर्षापुर का निरीक्षण के उपरांत डीएम व एसपी लौव्वाटेपरा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वहां पर उपस्थित बीएलओ से उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं की संख्या, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट दिए जाने के बारे में पूछा। लौव्वा टेपरा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद डीएम महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर पहुंचे। वहां पर डीएम को व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। उपस्थित कर्मचारियों को डीएम ने हिदायत दी कि किसी भी दशा में कोई भी कर्मचारी किसी भी प्रत्याशी या पार्टी के लिए किसी भी फोरम पर प्रचार नहीं करेगा। डीएम ने पिंक बूथ परसदा बेलसर पहुंचे। वहां पर साफ-सफाई संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा शाम तक साफ-सफाई कार्य पूर्ण कराकर फोटो भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed