{"_id":"621e5fc016e38f1ab2732551","slug":"election-list-gonda-news-lko619973057","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची से 381 लोगों का नाम गायब, की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची से 381 लोगों का नाम गायब, की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीह (गोंडा)। चुनाव आयोग भले ही निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कटिबद्ध रहा हो, लेकिन जगहों पर कर्मचारियों की मनमानी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। 381 लोगों का नाम एकाएक मतदाता सूची से हट जाने के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
जिले के कटरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैरमपुर के ग्रामीणों ने निर्वाचन आयोग से शिकायत कर शिक्षामित्र बीएलओ पर गंभीर आरोप लगाया है। मतदाता सूची से 381 लोगों का नाम गायब होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर राज्य व भारत निर्वाचन आयोग को सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र दिया है।
पत्र में कहा गया कि पंचायत चुनाव में मतदाता सूची में 1770 लोगों के नाम थे। विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में महज 1389 नाम बचे थे। बीएलओ ने 381 लोगों का नाम काट दिया। मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाताओं को लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने बीएलओ के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए हटाने की मांग की है। ग्राम प्रधान भैरमपुर कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि बीएलओ की वजह से ग्रामीणों का नाम कटा है। बृजेंद्र मिश्रा, अंकित, अनुराग, पूजा, संध्या, अर्पणा, रमन, गौरव, युवराज, प्रियंका, निधि मिश्रा ने कार्रवाई की मांग की है।