{"_id":"6203fad9433a6865ba63f112","slug":"election-commission-gonda-news-lko6171217200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग ने डीएम को हटाया, उज्जवल कुमार नए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग ने डीएम को हटाया, उज्जवल कुमार नए डीएम
विज्ञापन
फोटो-24-गोंडा में नवागत जिलाधिकारी उज्जवल कुमार। (संवाद)
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विधानसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग पूरी तरह गंभीर है। जिले के डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय शाही को जिले से हटा दिया है। उनके स्थान पर आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स में विशेष सचिव के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी उज्जवल कुमार को जिले का डीएम बनाया गया है। जिले में डीएम रहे मार्कंडेय शाही की शिकायत समाजवादी पार्टी ने आयोग से बीते दिनों की थी। आरोप था कि वह कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के रिश्तेदार हैं और उनके इशारे पर काम कर रहे हैं। इसके बाद डीएम को हटाए जाने का फैसल कर आयोग ने बड़ा संदेश दिया है।
जिले में डीएम बनाए गए आईएएस उज्जवल कुमार यूपी सिविल सर्विस में अलग छवि वाले अधिकारियों में शामिल हैं। मूल रूप से झारखंड के निवासी उज्जवल कुमार का जन्म 24 मई 1984 को हुआ था। 2012 में आईएएस में चयनित होने के बाद 18 अप्रैल 2013 को उनको डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग के लिए इटावा जनपद में तैनात किया गया। इसके बाद उज्जवल कुमार सात अगस्त 2014 से 20 अप्रैल 2016 तक मुजफ्फरनगर जनपद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे। उन्होंने यहां तहसील सदर के उप जिलाधिकारी पद पर काफी सराहनीय कार्य किया।
यहां से उनको सीडीओ मैनपुरी बनाकर भेजा गया। वह मुरादाबाद में भी सीडीओ रहे। वहां से उनको नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन की जिम्मेदारी दी गयी और इसके बाद वह निदेशक सूचना के पद पर रहे। नौवी पोस्टिंग के रूप में उनको 15 नवम्बर 2018 को कुम्भ के आयोजन से पूर्व प्रयागराज में नगर आयुक्त बनाकर भेजा गया। मौजूदा समय में वह आईटी एवम् इलेक्ट्रानिक में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। पहली बार वह जिले में बतौर जिलाधिकारी के रूप में तैनात हुए हैं।