फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   election,block pramukh

आपस में भिड़ेंगे तीन भाजपाई

Tue, 07 Jun 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
election,block pramukh
मुजेहना (गोंडा)। ब्लॉक प्रमुख मुजेहना के चुनाव में एक नाम वापसी के बाद अब तीन दावेदार मैदान में हैं। बुधवार को मतदान के साथ मतगणना होगी। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी चुनाव को संघर्षपूर्ण बना दिया है। सांसद बृजभूषण के समर्थक नान बाबू वर्मा ने नामांकन वापस नहीं लिया। भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी कुसमा देवी के समर्थन में गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी हैं। क्षेत्र के बीडीसी असमंजस की स्थिति में हैं। चुनाव के लिए दांवपेंच शुरू हो गया है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी के अलावा मैदान में दो बागी प्रत्याशी भी रहेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव में 103 बीडीसी प्रमुख चुनेंगे। मुजेहना का चुनाव आपसी सियासी रार से चर्चा में आ गया है। नामांकन के दिन भाजपा प्रत्याशी कुसमा देवी के विरुद्ध कैसरगंज सांसद के समर्थन से नानबाबू ने नामांकन किया। वहीं नामांकन कराने सांसद के बेटे करन भूषण सिंह कई ब्लॉक प्रमुखों के साथ पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराने सांसद कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या, विधायक विनय द्विवेदी भी पहुंचे। दोनों खेमों में शक्ति दिखाने की होड़ भी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को नाम वापसी से उम्मीद थी कि भाजपा का ही मामला है तो कोई बैठ सकता है, लेकिन दोनों तरफ से मामला बैठाने की पहल होने के बजाए एक दूसरे को शिकस्त देने का दावंपेंच होते रहे। चार प्रत्याशियों में एक आशीष कसौंधन ने नामांकन वापस ले लिया, और अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी कुसमा को देकर चौंका दिया। अब भाजपा की कुसमा के साथ ही नान बाबू वर्मा, श्याम बाबू कौशल मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के दौरान संघर्ष तक, प्रशासन सतर्क
दो बड़े नेताओं के समर्थकों के ब्लॉक प्रमुख पद पर प्रतिष्ठा लगाने से मतदान के दौरान महासंग्राम की आशंका है। क्षेत्र में दोनों के समर्थकों में तनातनी की स्थिति नामांकन के समय से बनी हुई है। प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी और वीडियो कैमरों से निगरानी होगी। अफसरों की निगाहें चुनाव की पूरी प्रक्रिया पर टिकी है।

नाम वापसी में एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। तीन प्रत्याशी हैं, जिनके बीच बुधवार को चुनाव होना है। मतदान प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से पूरी की जा रही है। जेपी यादव, निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed