{"_id":"5f45341e8ebc3e3ca82ea03d","slug":"elderly-woman-dies-of-corona-gonda-news-lko5368010121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
गोंडा। शहर के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो महिला कोरोना संक्रमित थी। हलधरमऊ के सीएचसी अधीक्षक की ओर से महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। वहीं, मंगलवार को जिले में 68 नए केस आए हैं, जबकि जांच के लिए 1717 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
सीएचसी हलधरमऊ की ग्राम पंचायत कुवंरपुर अमरहा मजरे सिकिहा की निवासी 70 वर्षीय गेंदा देवी 21 अगस्त को बीमार हुईं। उन्हें सांस की बीमारी थी। शहर में आईटीओई रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 22 अगस्त को स्वास्थ्य केंद्र पर उनकी जांच कराई गई थी। एंटीजेन टेस्ट में निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर गेंदा देवी को गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजन शव लेकर अपने घर चले गए। कुछ देर में स्वास्थ्य केंद्र हलधरमऊ से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची व लखनऊ की रिपोर्ट के आधार पर गेंदा देवी को कोरोना पॉजिटिव बताया गया। मगर परिजनों ने बिना कोविड प्रोटोकाल के ही उनका दाह संस्कार कर दिया। अब ग्रामीणों में कोरोना को लेकर दहशत है।
विज्ञापन
उधर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसपी वर्मा ने बताया कि महिला का एंटीजन टेस्ट किया गया जो नेगेटिव था। मगर उनके अंदर लक्षण देखते हुए आरटीपीसीआर सैंपल भी लिया गया। जिसे लखनऊ भेजा गया था। मंगलवार सुबह उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई तो चिकित्सकों की टीम मौके पर भेजी गई, तब पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है।
कस्बा परसपुर में एक ही घर में तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। सीएचसी परसपुर के अधीक्षक के पत्र पर एसडीएम ने इस इलाके को हॉट स्पॉट व कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वहीं ग्राम पंचायत त्यौरासी में भी एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसे होम आइसोलेट किया गया है।