फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elderly person injured in bike collision succumbs to injuries

Gonda News: बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा

Fri, 25 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 25 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Elderly person injured in bike collision succumbs to injuries
नवाबगंज। सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान बुधवार रात मौत हो गई। हादसा करने वाले बाइक सवार के खिलाफ पुलिस पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन


पिपरी गांव निवासी राज चौहान ने बताया कि उनके पिता रामफेर चौहान (58) नौ सितंबर की शाम चार बजे सब्जी लेने के लिए पैदल घर से निकले थे। वह गांव के सामने नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें अयोध्या के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बुधवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने राज चौहान की तहरीर पर तरबगंज के सेझिया गांव निवासी लल्लू निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सीओ तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की मौत की सूचना मिली है। बाइक चालक के खिलाफ पहले से रिपोर्ट दर्ज है। नियमानुसार मामले में धाराएं बढ़ाने की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed