फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elderly people should take care of their health in winter

Gonda News: सर्दी में सेहत का ख्याल रखें बुजुर्ग

Wed, 10 Dec 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Elderly people should take care of their health in winter
मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए खड़े लोग। - संवाद 
गोंडा। सर्दी की दस्तक के साथ ही बुजुर्गों की समस्या बढ़ गई है। फ्लू, वायरल, सर्दी व जुकाम के साथ रक्तचाप के मरीजों की संख्या बढ़ने पर चिकित्सकों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को 1,600 से अधिक मरीज आए। वायरल, त्वचा रोगी व ठंड लगने से होने वाली बीमारियों के मरीज ज्यादा रहे। उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या भी बढ़ी रही। चेस्ट फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय का कहना है कि इन दिनों में रक्तचाप के अधिक मरीज आ रहे हैं। हृदय रोग के पीड़ित भी बढ़े हैं। ठंड में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी आती है। इससे सर्दियों में रक्तचाप बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि सीने में जकड़न, दर्द व सांस में दिक्कत की भी शिकायतें रहती हैं। एक्सरे और ईसीजी कराकर इलाज किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed