{"_id":"573caf164f1c1bb11fac727d","slug":"elderly-man-was-killed-in-the-accident-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में अधेड़ की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में अधेड़ की मौत, तीन घायल
अमर उजाला/गोंडा
Updated Wed, 18 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
कार ने मारी स्कूटर सवार लोगों को जोरदार टक्कर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा-चंदवतपुर मार्ग पर अशोकपुर गांव के पास मंगलवार की रात बेकाबू जीप ने सड़क किनारे बैठी एक महिला समेत चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे चारो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। इस मामले में बुजुर्ग के बेटे ने थाना कटरा बाजार में जीप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव के मजरा अहिरनपुरवा के रहने वाले काली प्रसाद (55) की गांव के पास सड़क किनारे परचून की दुकान है। मंगलवार की रात नौ बजे दुकान के पास सड़क किनारे कालीप्रसाद और इसी गांव के बद्री तिवारी (40), अयोध्या पांडेय (50) व सुमित्रा (49) बैठकर बातचीत कर रहे थी।
इसी बीच चंदवतपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित जीप ने सभी को टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान कालीप्रसाद की मौत हो गई, जबकि बद्री तिवारी, अयोध्या पांडेय व सुमित्रा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में कालीप्रसाद के बेटे पूजाराम ने थाना कटरा बाजार में जीप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना कटरा बाजार के उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।