फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elderly man dies in accident, crushed by several vehicles

Gonda News: हादसे में बुजुर्ग की मौत, कई वाहनों ने रौंदा

Sun, 12 Jan 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 12 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in accident, crushed by several vehicles
गोंडा। करनैलगंज इलाके में लखनऊ राजमार्ग पर शनिवार भोर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद कई वाहन शव को रौंदते हुए निकल गए। करीब दो घंटे बाद पुलिस पहुंची तो शव क्षत-विक्षत हो चुका था।
विज्ञापन

कटरा बाजार के लालपुर बलदीपुर निवासी जगन्नाथ गुप्ता (65) शुक्रवार को करनैलगंज में सरयू में स्नान करने गए थे। देर रात लौटते समय चौरी गांव में रिश्तेदार रामपाल गुप्ता के घर में ठहर गए थे। रिश्तेदार के घर से शनिवार भोर पांच बजे वह पैदल घर जाने के लिए निकले। तभी चौरी चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इसके बाद तमाम वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गए। इससे जगन्नाथ की मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गया। करीब सात बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो उनकी जेब से मिले आईडी कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बेटे के साथ रहते थे जगन्नाथ
हादसे का शिकार हुए जगन्नाथ इकलौते बेटे बनारसी लाल के साथ रहते थे। उनकी पत्नी जगराना की आठ साल पहले मौत हो चुकी थी। चचेरे भाई बच्चन गुप्ता ने बताया कि पिता-पुत्र के अलावा परिवार में अन्य कोई नहीं है। बेटे बनारसी की शादी हुई थी। मगर पत्नी अलग रह रही है। पिता की मौत से बनारसी लाल का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक-बोलेरो की टक्कर में तीन घायल
रुपईडीह (गोंडा)। खरगपुर के वीरपुरभोज गांव निवासी शंकर यादव (30) शनिवार सुबह रिश्तेदार शुभम (22) निवासी सिंहागी गांव, कोतवाली देहात, बलरामपुर के साथ बाइक से आर्यनगर कस्बा दूध लेने जा रहे थे। खरगूपुर के पठानाजोत गांव के निकट बहराइच की तरफ से गोंडा जा रही बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में शंकर व शुभम के साथ ही बोलेरो पर सवार वीरपुरभोज गांव के ही सचिन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक केके त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। (संवाद)



ई रिक्शा पलटने से चार हुए जख्मी

तरबगंज (गोंडा)। चंदीपुर के पंडित पुरवा निवासी स्वामी प्रसाद (17), महिला दीपू सिंह (34), चनरकली (55) व संवारा (60) शनिवार को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए ई रिक्शा से तरबगंज जा रहे थे। कस्बा के पास ही ई रिक्शा पलट गया। इससे चारों लोग घायल हो गए। सीएचसी में इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। (संवाद)

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed