{"_id":"5dab428b8ebc3e015b67bbcd","slug":"elderly-death-due-to-jeep-collision-gonda-news-lko487843683","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
मुजेहना ( गोंडा )। कस्बे के उतरौला मार्ग पर शुक्रवार को एक कमांडर जीप ने वृद्ध को टक्कर मार दी ।जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बद्री प्रसाद (70) पुत्र ननकऊ निवासी ग्राम अचानकपुर थाना कोतवाली देहात जिला बलरामपुर अपने रिश्तेदार जगदीश प्रसाद शुक्ल निवासी ग्राम माधवगंज के मजरा तुलसीराम पुरवा में काफी लंबे समय से रहते थे। शुक्रवार को बद्री प्रसाद ब्लॉक चौराहे पर किसी काम से आए थे। वापस लौटते समय एक जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बद्रीप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष धानेपुर रतन कुमार पांडे ने बताया कि जानकारी मिली है, मगर परिवार के लोगों ने थाने पर कोई सूचना नहीं दी है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।