फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eight teachers sacked, FIR will be filed on two

लापरवाह आठ शिक्षक बर्खास्त, दो पर दर्ज होगी एफआईआर

Thu, 08 Oct 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Eight teachers sacked, FIR will be filed on two
गोंडा। बेसिक शिक्षा के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत आठ शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने बताया कि छह शिक्षक ऐसे हैं जो लंबे समय से ड्यूटी पर ही नहीं आ रहे थे। उनको अब सेवा में रखने का कोई औचित्य नही है। इन छह लोगों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा दो शिक्षक ऐसे थे जो दूसरे के अभिलेख पर नौकरी कर रहे थे। दोनों को बर्खास्त करने के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को आदेश दिया गया है कि एफआईआर दर्ज कराएं, साथ ही इनके वेतन भुगतान का ब्यौरा मांगा गया है। उनसे वेतन की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के मुजेहना ब्लॉक में 27 अगस्त 2016 को प्राइमरी विद्यालय त्रिभुवन नगर ग्रंट में सहायक अध्यापक देवेन्द्र प्रताप सिंह निवासी मोहल्ला खेड़ा, तहसील शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद की नियुक्ति हुई थी। इनकी शिकायत फिरोजाबाद के देवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया कि यह उनके अभिलेख पर फर्जी तरीके से नौकरी रहे हैं। उन्होंने बताया कि ई-सर्विस बुक ठीक कराने के दौरान इस बात का खुलासा हुआ और बीएसए ने जांच शुरू की। उन्होंने 5 अक्तूबर 2020 को इन्हें अवसर दिया कि अपना पक्ष रखें, लेकिन वे अपना पक्ष नही रख सके। बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने बताया कि यह पुष्ट हो गया है कि देवेन्द्र प्रताप सिंह दूसरे व्यक्ति के अभिलेख का प्रयोग कर कूट चरित तरीके से नौकरी कर रहे थे। उनको बर्खास्त कर दिया है और चार साल सेवा में मिले वेतन को जमा कराने को कहा गया है, इसके बाद वसूली होगी।
विज्ञापन

बीईओ को एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। इसी तरह बभनजोत ब्लॉक में प्राइमरी स्कूल केशवनगर उत्तरी में 27 अगस्त 2016 को ही कविराज विमल पुत्र हरिबाबू विमल निवासी कटरा मीरा, तहसील शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद भी दूसरे के अभिलेख पर नियुक्ति हासिल किए थे। दोनो एक ही जिले के किसी दूसरे के अभिलेख पर नौकारी कर रहे थे, इनको भी बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। बीएसए ने बताया कि इनसे वेतन की रिकवरी भी होगी। इसके अलावा छह ऐसे शिक्षक है जो लंबे समय तक गैर हाजिर रहे उन्हें भी बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आ रहे थे स्कूल, बीएसए ने किया सेवा से बर्खास्त
परिषदीय स्कूल न आने वाले 6 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने पहले इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जवाब से संतुष्ट न होने पर उन्होने गुरुवार को बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है। वजीरगंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल नियामतपुर के नरेंद्र सिंह 5 मार्च 2019 से स्कूल नहीं आ रहे थे, प्राइमरी स्कूल कोमर की पूजा गुप्ता 24 जुलाई 2017 से, नवाबगंज के प्राइमरी स्कूल कोल्हमपुर विशेन की नेहा गर्ग 14 जनवरी 2020 से, छपिया के प्रामइरी स्कूल सिकरी तप्पाकोट के विनोद यादव 5 मार्च 2019 से, हलधरमऊ के प्राइमरी स्कूल सेल्हरी के अमित कुमार 23 अक्तूबर 2017 से, प्राइमरी स्कूल मुरावन पुरवा के अनिल कुमार माह नवंबर 2018 से स्कूल नहीं आ रहे थे। बीएसए ने स्कूल न आने की स्थिति पर कड़ा रुख अपनाया है और इन सभी को बर्खास्त कर दिया है और हर ब्लाक से ऐसे शिक्षकों की फिर सूची मांगी है जो स्कूल से बिना कारण लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे हैं।

फर्जी अभिलेख पर नौकरी करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है, अभी तक जिनके नाम सामने आए हैं उन्हें बर्खास्त किया गया है। स्कूल न आने वालों को भी नौकरी में रखने का कोई औचित्य नहीं है, उन्हें भी नौकरी से बर्खास्त किया गया है। -डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed