फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eight players selected in civil services team

Gonda News: सिविल सर्विसेज टीम में आठ खिलाड़ियों का चयन

Sat, 30 Aug 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 30 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Eight players selected in civil services team
गोंडा। सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल में देवीपाटन मंडल के आठ खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। इसमें बलरामपुर में तैनात न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं। अब ये खिलाड़ी तीन व चार सितंबर को प्रदेश स्तरीय ट्रायल में शामिल होंगे। सिविल सर्विसेज बैडमिंटन के मंडलीय चयन ट्रायल का आयोजन गत दिनों उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कराया गया। उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि ट्रायल में आठ खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। इनमें बलरामपुर के तुलसीपुर की ग्राम न्यायालय की न्यायिक अधिकारी आस्था सिंह, राजकीय पॉलीटेक्निक गोंडा की व्याख्याता सविता व व्याख्याता डॉ. अभय कृष्ण यादव, पयागपुर बहराइच में तैनात ग्राम विकास अधिकारी हर्ष दीक्षित, सिंचाई विभाग श्रावस्ती में तैनात अवर अभियंता सत्यप्रकाश, गोंडा में तैनात लेखपाल अनिल कुमार विश्वकर्मा, कलेक्ट्रेट में तैनात आयुध लिपिक संदीप कुमार तिवारी व सामान्य लिपिक सतीश चंद्र भास्कर शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed