{"_id":"6148c0148ebc3e7ac0759adb","slug":"eight-buses-caught-in-daggamar-campaign-gonda-news-lko596452850","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार अभियान में पकड़ी आठ बसें, 80 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार अभियान में पकड़ी आठ बसें, 80 हजार जुर्माना वसूला
विज्ञापन
गोंडा। डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे आरटीओ और परिवहन विभाग के संयुक्त अभियान में सोमवार को डग्गामार आठ बसें पकड़ी गई। इनमें से सात बसों से 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है, जबकि एक बस को सीज कर दिया गया है।
संभागीय परिवहन विभाग की सख्ती के बाद भी जनपद में डग्गामार वाहनों रेस तेज हो गई है। डग्गामार वाहनों के मालिक नियमों को ताक पर रखकर यात्रियों की जान का जोखिम उठाने के साथ ही रूपए कमाने की होड़ में जुटे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्र तक तकरीबन दो दर्जन से अधिक डग्गामार बसों, टैक्सी, आदि का संचालन हो रहा है। ऐसे वाहनों के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग और परिवहन विभाग ने पिछले सोमवार से रविवार तक संयुक्त अभियान चलाकर डग्गामार आठ बसें पकड़ी हैं।
विज्ञापन
इनमें से सात बसों का चालान कर उनके मालिकों से 80 हजार रूपए वसूल किया है। जबकि एक बस को सीज कर दिया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान डग्गामार वाहनों की चेकिंग के दौरान आठ बसें पकड़ी गई हैँ।
इनमें से सात बसों का चालान करके 80 हजार रूपए जुर्माना वसूल किया गया है। एक बस को मोटर व्हैकिल एक्स के तहत सीज कर दिया गया है। एआरटीओ ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।