फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eight-bed trauma ward constructed; 10 beds added to the emergency department

Gonda News: आठ बेड का बना ट्रामा वार्ड, इमरजेंसी में बढ़े 10 बेड

Thu, 11 Jun 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Eight-bed trauma ward constructed; 10 beds added to the emergency department
वार्डों के संचालन को लेकर एमएस डॉ. एमडब्ल्यू खान से जानकारी लेतीं प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह। स
गोंडा। सड़क हादसों में घायल मरीजों को अब स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में बेहतर और त्वरित उपचार मिल सकेगा। अस्पताल में आठ बेड का ट्रामा वार्ड तैयार किया गया है। वहीं, आपातकालीन वार्ड का भी विस्तार करते हुए बेडों की संख्या 10 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है। प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. बीना सिंह ने बृहस्पतिवार को चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमडब्ल्यू खान से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और हाल में किए गए सुधार कार्यों की जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि सर्जरी वार्ड को नए चिकित्सालय भवन में स्थानांतरित करने के साथ आपातकालीन सेवाओं का विस्तार किया गया है। अब आपातकालीन वार्ड में 18 बेड उपलब्ध हैं, जिनमें आठ बेड ट्रामा मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। पहले सीमित बेड होने के कारण गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ता था। नई व्यवस्था से उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का दावा है कि आपातकालीन सेवाओं के सुदृढ़ होने और ट्रामा वार्ड शुरू होने से सड़क हादसों सहित गंभीर मरीजों के इलाज में सहूलियत मिलेगी तथा रेफरल की आवश्यकता भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed