फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eid-ul-Azaha celebrated with joyfull

धूमधाम से मनाई गई बकरीद

Wed, 14 Sep 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 14 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azaha celebrated with joyfull
ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में मंगलवार को त्याग, समर्पण व बलिदान का प्रतीक ईद-उल-अजहा का त्यौहार आपसी भाईचारे व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बकरीद पर ईदगाहों व मस्जिदों में बड़ी तादात में लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर किया।
विज्ञापन


नमाज के बाद लोगों ने खुदा का शुक्र अदा कर मुल्क में अमनोशान्ति व तरक्की के लिए दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर उन्हें ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। इसके बाद तमाम लोगों ने हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम व हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम के नाम पर खुदा की राह में बकरों,भेंड़ आदि की कुर्बानी पेश की। 
विज्ञापन


    शहर में ईद-उल-अजहा की मुख्य नमाज मोहल्ला पटेल नगर स्थित गोंडा ईदगाह में अदा की गई। ईदगाह में मौलाना मुजक्किर हुसैन ने ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ाई। इस मौके पर उन्होंने अपनी तकरीर में लोगों को कुर्बानी के बाबत तमाम जानकारियां दीं। लोगों से इंसानियत, भाईचारगी व ईमान के साथ जिंदगी गुजारने की अपील की। ईदगाह में बड़ी तादाद में पहुंचे लोगों ने नमाज के बाद अपनेे व शहर और मुल्क के तरक्की के लिए दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोग घर घर जाकर दावत खाने के साथ ईद-उल-अजहा की मुुुुुुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईदगाह के अलावा शहर की मनिहारान चौक, बड़ी मस्जिद चौक, जामा मस्जिद फुरकानिया, कचेहरी मस्जिद, छावनी मस्जिद इमामबाड़ा, औलिया मस्जिद दरगाह कुतुबे गोंडा, रहमानिया मस्जिद साहबगंज, निदाए या रसूलुल्लाह मस्जिद फैजाबाद रोड समेत अन्य सभी अलग-अलग मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। इसी तरह से शिया समुदाय के लोगों ने रकाबगंज स्थित शिया अंजुमन इमामबाड़े में बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।


जिला प्रशासन की ओर से बकरीद त्यौहार शांति व सौहार्र्द के साथ संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। ईदगाह के पास डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी सुधीर सिंह, एडीएम त्रिलोकी सिंह, एएसपी आरके सिंह खुद मौजूद रहकर स्थिति का जाएजा ले रहे थे। इसी तरह से कस्बाई व ग्रामीण इलाकों में भी बकरीद परंपरागत तरीके से मनाया गया। दावतों का दौर भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed