{"_id":"64a30415a15a25b49e043536","slug":"effects-of-weather-seen-in-schools-15-lakh-children-absent-gonda-news-c-100-1-slko1028-209-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्कूलों में दिखा मौसम का असर, डेढ़ लाख बच्चे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्कूलों में दिखा मौसम का असर, डेढ़ लाख बच्चे अनुपस्थित
Mon, 03 Jul 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के कंपोजिट विद्यालय पूरेमोहन में छात्रों का स्वागत करते शिक्षक। - संवाद
गोंडा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को खुले स्कूलों में मौसम का असर दिखा। 2611 परिषदीय स्कूल खुले तो लेकिन बारिश की आशंका से डेढ़ लाख बच्चों ने दूरी बनाए रखी। पहले दिन स्कूलों में साफ-सफाई के साथ ही छुट्टियों के समय दिए गए होमवर्क की जांच हुई।
स्कूलों के संचालन की तैयारियों में शिक्षक लगे रहे। वहीं अंतरजनपदीय स्थानांतरण से दूसरे जिले में 600 के करीब जा चुके शिक्षकों की कमी भी दिखी। कुछ स्कूलों में प्रभार के भी परिवर्तन का कार्य होना है। 122 के करीब स्कूलों में स्थानांतरित शिक्षकों के पास स्कूल के प्रधानाध्यापक का प्रभार था।
स्कूलों में पढ़ाई में तेजी मंगलवार को आएगी। कई स्कूलों में जलभराव की स्थिति भी रही, वहीं कई स्कूलों के रास्ते भी कीचड़ जैसे हो गए हैं। तरबगंज के जूनियर हाईस्कूल नरायनपुर परिसर में जलभराव के चलते छात्रों व बच्चों को दिक्कतें हुईं। सिंगहा चंदा में प्रार्थना सभा के बाद कक्षा संचालित हुई। पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
स्कूल में छात्र-छात्राओं का स्वागत
मालवीयनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर में ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय में छात्र-छात्राओं के आगमन पर शिक्षकों ने रोली चंदन लगाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संयोजक सूर्यप्रताप पांडेय, प्रधानाचार्य उमाशंकर तिवारी, पुष्पा मिश्रा, प्रियंका सिंह, पूनम शर्मा, दिव्या श्रीवास्तव, शकुंतला पांडेय, शशिभूषण वाजपेयी, वेद प्रकाश पांडेय उपस्थित रहे।
बेलसर के कंपोजिट विद्यालय पूरे मोहन में नौनिहालों का स्वागत पुष्प, रोली और चंदन से किया गया। विद्यालय को गुब्बारे और फूलों अच्छी तरह से सजाया गया। तीन नव प्रवेशी बच्चों आयुष पांडेय, परी श्रीवास्तव, मीना को पुस्तकों का सेट भी दिया गया। प्रधानाध्यापक सुधीर सिंह, शिक्षक विजय कुमार चौहान, रामकरन उपाध्याय, रंजना द्विवेदी, पुष्पा चौहान, ममता श्रीवास्तव, प्रधान राजेश मिश्रा, अध्यक्ष प्रबंध समिति अशोक कुमार दूबे, चंद्र प्रकाश दुबे आदि रहे।
बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि स्कूलों में छुट्टियों के बाद पढ़ाई शुरू हो गई है। पांच जुलाई से नियमित निरीक्षण की व्यवस्था बनाई गई है। शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने का प्रयास रहेगा।