फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Effect of strictness: Tent, chair and drinking water arrangements at the gas agency

सख्ती का असर : गैस एजेंसी पर टेंट, कुर्सी व पेयजल की व्यवस्था

Fri, 24 Apr 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Effect of strictness: Tent, chair and drinking water arrangements at the gas agency
करनैलगंज। एसडीएम नेहा मिश्रा की कार्रवाई के बाद गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं के लिए टेंट, कुर्सी और पेयजल की समुचित व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले एसडीएम ने मनोकामना इंडेन गैस एजेंसी पर जांच की थी। वहां बड़ी संख्या में मौजूद उपभोक्ताओं के लिए न तो बैठने की व्यवस्था थी और न ही धूप से बचाव या पानी की सुविधा। इस पर उन्होंने एजेंसी संचालक को तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में अब एजेंसी परिसर में टेंट लगाकर कुर्सियाेंं और पेयजल की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

वहीं, एसडीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर दिन में किल्लत बताकर बिक्री बंद कर रात में डीजल-पेट्रोल बेचने की शिकायतें मिली हैं। सभी पंप संचालकों को नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि किसानों के अलावा किसी को जरीकेन में तेल न दिया जाए और जब तक तेल उपलब्ध हो, नियमित रूप से बिक्री जारी रखी जाए। साथ ही पंपों के बाहर स्पष्ट बोर्ड लगाकर उपभोक्ताओं को वास्तविक स्थिति से अवगत कराने को कहा गया है। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी रात में अवैध रूप से तेल बिक्री की शिकायत मिली तो संबंधित पेट्रोल पंप को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed