फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   education

486 स्कूलों में पढ़ाई ने भरी रफ्तार, कोर्स पूरा कराने में जुटे शिक्षक

Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
education
रोटो-21-गोंडा के शिक्षक बंधु इंटर कॉलेज बालपुर में पढ़ाई करते बच्चे। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संकट से बंद स्कूलों में पढ़ाई ने रफ्तार पकड़ी है। जिले के 486 स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है। लंबे समय बाद स्कूल खुलने से छात्रों की पिछड़ी पढ़ाई की भरपाई के लिए विशेष अभियान चलेगा। बुधवार से कक्षा शिक्षण कार्य के साथ प्रयोगात्मक कार्य की तैयारी भी शुरू हो गए। छात्रों के स्कूल-कॉलेज आने से रौनक लौट आई है। छात्रों में भी उत्साह दिखा।
विज्ञापन

स्कूलों में कोविड नियमों के पालन के साथ ही छात्रों को बैठाया जा रहा है। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ाई चल रही थी। शिक्षक छात्रों को पढ़ा रहे थे। यहां छात्रों को दूर-दूर बैठाया गया था। हालांकि छात्रों की उपस्थिति कम रही। स्कूल आए विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई पड़ा। सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में छात्राओं को बैठा कर पढ़ाया जा रहा था। प्रधानाचार्य ममता किरण राव का कहना है कि छात्राओं की पढ़ाई को पूरा करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई।
विज्ञापन

श्रीगांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कालोनी के प्रधानाचार्य राजेश द्विवेदी ने छात्रों को घर पर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों को छात्रों को कार्य देने और पूर्व की पढ़ाई की तैयारी कराने के साथ आगे के पाठों की पढ़ाई कराने के लिए पाठय योजना तैयार कराया। स्कूलों में पढ़ाई रफ्तार भर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की उपस्थित है कम
माध्यमिक स्कूलों को एक माह बाद खोला गया है। पहले दिन सोमवार को खुले स्कूलों में छात्र उपस्थिति कम रही। दो दिनों में छात्रों की उपस्थिति में सुधार दिखा। विद्यालय आए छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विद्यालय में कक्षा शिक्षण प्रारंभ होने पर प्रसन्नता जताई। स्कूल खुलने के बाद शिक्षकों ने छात्रों से संवाद करना प्रारंभ कर दिया है। उनको कोरोना से बचाव के बारे में बताकर स्कूल बुलाया जा रहा है। ऑनलाइन शिक्षा भी जारी है। वाट्सएप ग्रुप पर भी पाठ्य सामग्री भेजी गई। फरवरी में प्रस्तावित प्रायोगिक परीक्षा को लेकर शिक्षक तैयारी कराने में जुट गए हैं।
रिवीजन व प्रयोगात्मक पर जोर
एक माह बाद खोले गए माध्यमिक स्कूलों में नए पाठों को पढ़ाने के साथ ही प्रयोगात्मक कार्य भी शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा इसी माह प्रस्तावित है। स्कूलों को उम्मीद है कि इसी माह प्रैक्टिकल परीक्षाओं की समयसारिणी घोषित हो सकती है। माध्यमिक स्कूलों के छात्रों को मुख्य पाठों की पढ़ाई के साथ पूर्व की पढ़ाई का रिवीजन कराया जाएगा। स्कूल खुलने के साथ कक्षा-नौ से 12 के छात्रों के मुख्य पाठों का रिविजन कराया जाएगा। प्रमुख विषयों का रिवीजन प्राथमिकता से होगा। जिससे बच्चों की पिछड़ी पढ़ाई की भरपाई हो सके। छात्रों को घर पर तैयारी के लिए टिप्स बताए जा रहे हैं।

जिले के 486 माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 के छात्रों के लिए कक्षा शिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। अध्यापकों को बेहतर ढंग से शिक्षण के लिए कहा गया। राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed