फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   education

व्यावसायिक शिक्षा के साथ छात्रों के नैतिक विकास पर जोर

Fri, 29 Oct 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
education
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के नवागत प्राचार्य ने कार्यभार संभालने के बाद महाविद्यालय में व्यवसायिक शिक्षा के साथ छात्रों के नैतिक विकास पर जोर दिये जाने की बात कही। गुरुवार को प्रेस वार्ता कर नवागत प्रचार्य रवीद्र कुमार पांडेय ने कहा कि एलबीएस महाविद्यालय उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण एवं शोध गतिविधियों को जाना जाता है। जिले के अभिभावक अपने बच्चों को इस महाविद्यालय में पढ़ाने को प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन

वार्ता में प्राचार्य ने बताया कि नए दायित्व के रुप में निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए एलबीएस महाविद्यालय को अवध विश्व विद्यालय में नंबर वन रैंकिग में लाने का प्रयास किया जाएगा। छात्रों के नैतिक विकास व बौद्धिक स्तर को बढ़ाने के लिए हर माह विभिन्न सम सामायिक मुद्दों पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। छात्रों का कौशल विकास हो इस लिए व्यवसायिक विषयों की पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है। शिक्षा के बाद रोजगार के कई अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि छात्रों के उपस्थित पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। सभी विषयों की नियमित कक्षाएं संचालित कराना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। महाविद्यालय में प्रवेश के लिए सीटों की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

अनुशासन को देखकर मुख्य नियंता को सराहा
नवागत प्राचार्य रवींद्र कुमार पांडेय ने महाविद्यालय में अनुशासन को देखकर मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेहतर अनुशासन व गुणवत्तायुक्त शिक्षा ही हमारे महाविद्यालय की पहचान होनी चाहिए। महाविद्यालय की अनुशासन व्यवस्था बेहतर है। प्रेसवार्ता का संचालन मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र ने किया। संचालन के दौरान उन्होंने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा कराए जाने तथा कक्षाओं में न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति को सुनिश्चित करने की प्रस्ताव रखा। प्राचार्य ने विचार करने की बात कही। इस अवसर पर डॉ राम समुझ सिंह, डॉ मंशाराम वर्मा, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. जयशंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed