फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eco friendly idols will be decorated in Durga Puja pandals

Gonda News: दुर्गा पूजा पंडालों में सजेंगी इको फ्रेंडली प्रतिमाएं

Sun, 22 Sep 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Eco friendly idols will be decorated in Durga Puja pandals
गोंडा के नूरामल मंदिर के पास मां दुर्गा की प्रतिमा के निर्माण में जुटा कारीगर। - संवाद
गोंडा। शारदीय नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा तैयार करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह इस बार इको फ्रेंडली प्रतिमाओं की मांग बढ़ गई है। जिले में बहराइच रोड, गल्ला मंडी रोड व स्टेशन रोड पर आठ-दस स्थानों पर बंगाल के मूर्तिकारों की टोलियां दुर्गा प्रतिमाएं बनाकर उन्हें संवारने में लगे हैं। इसके स्थानीय मूर्तिकार भी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

बहराइच रोड पर मारुति चौराहा के पास भारतीय मूर्ति कला केंद्र के व्यवस्थापक सोहनलाल ने बताया कि इस वर्ष प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह इको फ्रेंडली प्रतिमाओं की मांग बढ़ गई है। अब तक 60 प्रतिमाओं की बुकिंग हुई है। प्रधान मूर्तिकार जीवनलाल ने बताया कि जिले में 50 से 60 प्रजापति व अन्य परिवार पर्व के अनुरूप दुर्गा, लक्ष्मी, गणेश आदि प्रतिमाएं बनाने का कार्य पुश्तैनी रूप से कर रहे हैं। प्रतिमा बनाने में सबसे ज्यादा प्रयोग खड़िया मिट्टी का होता है। जिससे प्रतिमा में किसी प्रकार का कोई निशान या खरोंच न आए। इस कार्यशाला में सबसे छोटी 4.5 फीट और देवीपाटन मंडल की सबसे बड़ी 21 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार की जा रही है। यह प्रतिमा शहर के पीपल चौराहे पर स्थापित की जाएगी। पांच हजार से 50 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं।
विज्ञापन

प्रतिमाएं बनाने में प्रयोग होने वाले कच्चे माल की कीमत रंग-ओ-रोगन व मजदूरी की दर बढ़ने से पांच से दस हजार की छोटी प्रतिमाओं में 70 प्रतिशत और उसके ऊपर विशेष सजावट प्रतिमाओं में 60-65 प्रतिशत तक लागत आती है। मूर्तिकार को चार-पांच माह के रोजगार के बाद अन्य कामों में मेहनत मजदूरी कर वर्ष भर गुजारा करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर के पास अपनी कार्यशाला में प्रतिमा का चेहरा संवार रहे कोलकाता के मूर्तिकार हरुपाल ने बताया कि प्रतिमा में चेहरा बनाने के लिए मिट्टी, शृंगार सामग्री व अन्य सामान कोलकाता से लाया जाता है। उनके यहां एक दर्जन मूर्तिकार और पांच सहायक मिलकर जून से सितंबर तक चार माह में 200 प्रतिमाएं तैयार करते हैं। यहां छह से दस फीट तक प्रतिमाएं 10 हजार से 30 हजार रुपये में उपलब्ध हैं। दो-तीन महीने पहले से ही बुकिंग के लिए लोग आने लगते हैं।

मूर्तिकार ने बताया कि प्रतिमाओं को तालाब की मिट्टी, जूट, नारियल, सन, भूसा, धान की भूसी, पुआल, बांस, लकड़ी से तैयार किया जा रहा है। वहीं प्रतिमाओं की रंगाई के लिए भी खड़िया मिट्टी, गेरू व हल्के रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे विसर्जन के बाद पानी में किसी भी तरह की अशुद्धि व संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। मिट्टी का प्रयोग भी उसकी गुणवत्ता परखने के बाद किया जाता है। एक साथ पांच-दस प्रतिमाओं पर काम शुरू करने पर उसे अंतिम रूप देने में पांच से दस दिन तक समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed