फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   eat rigth milates mela gonda

Gonda News: जौ से बालूशाही, कोदो व सोया से बनाया हलुआ

Fri, 24 Mar 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
eat rigth milates mela gonda
मेले का निरीक्षण करते जिला​धिकारी।
गोंडा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मोटे अनाज पर ‘ईट राइट-मिलेट्स मेला’ का आयोजन जयनगरा स्थित गीता इंटरनेशनल में हुआ। लोगों को मिलेट्स (श्रीअन्न:मोटा अनाज) की स्वास्थ्यवर्धक और पर्यावरण मित्र प्रकृति के बारे में लोगों को जागरूक किया। मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने किया। कार्यक्रम का आयोजन ईट राइट इंडिया, एफएसएसएआई, इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स-2023 के संयुक्त तत्वावधान में समारोहपूर्वक हुआ।
विज्ञापन

मेले में मक्के की रोटी, कोदो और सोया का हलुआ, अलसी और चना से बना लेटो (घाटा) और पिट्ठा, कोदो से दोसा व जौ से बालूशाही बनाई गई थी। वहीं मोटे अनाज से ही मालपुआ, चिल्ला, गुलगुल्ला, लड्डू, शकरपाला के स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन

दीपचंद ने बताया कि मक्का- बाजार की मिठाई के साथ ही असली और फल का केक का स्टाल लगाया था। मोटे अनाज से तैयार नमकीन व मिठाई के स्टाल लगाए गए। जयनगरा के रंगेश अग्रवाल ने कहा कि हलुआ और मालपुआ काफी स्वादिष्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमंगल ने बताया कि बड़े स्तर पर लोगों ने मोटे अनाज के सामग्री के बारे में जानकारी किया और खरीद भी की। सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार सहाय ने बताया कि होटल व्यवसायियों को मोटे अनाज के व्यंजन परोसने के लिए प्रेरित किया गया।
जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने भी स्टालों पर खाद्य कारोबारियों से मिलेट्स के उत्पादों के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि पहले से लोग मोटे अनाजों का सेवन करते थे और निरोगी रहते थे, आज की पीढ़ी मोटे अनाजों से दूर होती जा रही है। हमें फिर से मोटे अनाजों की ओर लौटना होगा। अभिभावकों से अपील की सभी लोग अपने बच्चों को भी मोटे अनाजों से बने व्यंजन जरूर दें। उनमें मोटे अनाज खाने की आदत डालें। जिला कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले में वृहद स्तर पर मोटे अनाज की खेती कराई जाए और खेती करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए।
मेले में मंडलीय सहायक आयुक्त (खाद्य) अजय कुमार जायसवाल, सहायक आयुक्त (खाद्य) विनय कुमार सहाय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार, युगल किशोर, संतोष कुमार, जय प्रकाश तथा दीपक पटेल ने प्रतिभाग किया।

विद्यालयों के बच्चों ने मिलेट उत्पाद संबंधी पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा लघु नाटिका एवम नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, अपर उप जिलाधिकारी-प्रथम विनोद कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक प्रेम ठाकुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed