{"_id":"61d8774721956e08a83cb735","slug":"earthen-wall-collapsed-in-heavy-rain-father-dies-son-injured-gonda-news-lko612469963","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश में मिट्टी की दीवार गिरी, पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश में मिट्टी की दीवार गिरी, पिता की मौत, पुत्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के डोमकल्पी गांव में तेज बरसात होने के कारण गुरुवार की रात मिट्टी का मकान भरभरा कर गिर गया। घर में सो रहे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गयी, जबकि पुत्र का इलाज चल रहा है।
उपजिलाधिकारी करनैलगंज हीरालाल गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। डोमाकल्पी निवासी मृतक राम औतार (52) की पत्नी गुलाबा देवी के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद परिवार के लोग सो गये। पुत्र अच्छनी कुमार (18) व पति राम औतार एक साथ सो रहे थे।
आधी रात को कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। दीवार के नीचे राम औतार व अच्छनी कुमार दब गये। गांव के लोगों ने मलबा हटाकर किसी तरह से दोनों लोगों को बाहर निकालकर आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान राम औतार की मौत हो गयी और बेटे का इलाज चल रहा है। मौके पर उपजिलाधिकारी हीरालाल गुप्ता व तहसीलदार पीयूष सिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी लिया। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मौत जिला अस्पताल में हुई है। इसलिए नगर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।