फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ears becoming numb in cold, hearing ability becoming weak

Gonda News: ठंड में कान हो रहे सुन्न, कमजोर हो रही सुनने की क्षमता

Wed, 15 Jan 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 15 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Ears becoming numb in cold, hearing ability becoming weak
गोंडा। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से बीमारियां बढ़ रही हैं। मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वर्तमान समय में ईएनटी में मरीजों की संख्या 100 के पार हो गई है। कान में ठंडी हवा घुसने से लोगों को सुनने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन

बुधवार को महाराजा देवी बख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में नाक, कान गला विभाग में दो डॉक्टरों ने 100 मरीजों का उपचार किया। इसमें 30 से अधिक मरीज सुनने की समस्या से पीड़ित थे। नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएन राय ने बताया कि ठंड में कान में हवा जाने से धमनी की रक्त आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे सुनने में समस्या होने लगती है।
विज्ञापन

ठंडी हवा से जुकाम की समस्या होने लगती है। मरीजों को परामर्श दिया जाता है कि बाइक चलाते समय कान ढक कर रखें। हेलमेट व टोपी लगाएं। जिस कमरे में सोएं उसका तापमान सामान्य रखें। कान में पानी न जानें दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण के कारण बढ़ जाता कान का दर्द
ईएनटी सर्जन डॉ. आजम हनफी ने बताया कि ठंड के कारण अक्सर लोगों में जुकाम की समस्या होती है। नाक व कान से गले की ओर जाने वाली यूस्टेशियन ट्यूब में संक्रमण के कारण जकड़न हो जाता है जिससे छींकने व खांसने से कान की नसों पर दबाव पड़ता है। इस वजह से कान का दर्द शुरू हो जाता है। कान में दर्द का मुख्य कारण इंफेक्शन या एलर्जी, कान में फोड़े फुंसी होना, कान में पानी, मिट्टी या धूल जाने भी है। इसके अलावा साफ-सफाई में कमी, दांतों के दर्द से भी कान का दर्द शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed