{"_id":"5ecfeaaf8ebc3e9031066115","slug":"e-rikshwa-gonda-news-lko5234869137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग में सारथी बनेगा ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग में सारथी बनेगा ई-रिक्शा
विज्ञापन
28द्दस्रड्डश्च31- गोंडा में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को देखते हुए अब बाजार में आया सोशल डिस्?
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिस तरह से कोरोना लगातार पूरे विश्व में तबाही मचा रहा है। उसे देखते हुए अब हमें कोरोना के साथ ही जीवन की आदत डालने के लिए तैयार रहना होगा। ऐसे में भविष्य को देखते हुए लोगों के लिए कंपनियां भी अपने नये उत्पाद बाजार में उतार रही हैं। जी हां अब कोरोना संक्रमण काल में आपका सारथी बनने नया सोशल डिस्टेंसिंग ई-रिक्शा आ गया है। बताया जा रहा है कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए इसे विशेष प्रकार से डिजाइन किया गया है। जिसमें प्रत्येक सवारी एक-दूसरे से नियत दूरी पर बैठेगी। अमूमन सामान्य ई-रिक्शा की तरह इसमें सवारी आमने-सामने न बैठकर आगे-पीछे बैठेंगी। जिससे लोगों में किसी प्रकार के संक्रमण की आशंका भी नहीं रहेगी। अगल-बगल बैठने वालों को भी कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि बीच में दीवार बनाई गई है।
नए प्रकार के इस ई-रिक्शा के विक्रेता अभिषेक ने बताया कि सामान्यतया कोरोना का संक्रमण एक-दूसरे के संपर्क में आने से होता है। ऐसे में इसमें बैठने वाले किसी भी यात्री का एक-दूसरे से संपर्क नहीं होगा, ऐसी व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा कोई भी यात्री एक-दूसरे से बात भी नहीं कर सकेगा। इस ई-रिक्शा में चार लोगों के बैठने की सुविधा होगी।
कोविड-19 के इस संक्रमण काल में कोई भी व्यक्ति कोरोना का वाहक हो सकता है। इसे रोकने के लिए ई-रिक्शा में सैनिटाइजेशन की भी सुविधा होगी। इसमें एक मशीन लगी है जिसका कनेक्शन बैटरी से किया गया है। सवारियों के उतरने के बाद चालक पूरे ई-रिक्शा को सैनिटाइज कर सकेगा। इससे यदि कोरोना संक्रमित भी उसमें सवार होता है तो दूसरे के संक्रमित होने की संभावना खत्म हो जायेगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए नये सोशल डिस्टेंसिंग वाले ई-रिक्शा के बाजार में आने जानकारी मिली है। संबंधित डीलर से पूरा ब्यौरा मांगा गया है। सरकार की गाइडलाइन का ये ई-रिक्शा लोगों के लिए सुरक्षित होगा। क्योंकि इसमें सीमित लोगों के बैठने की सुविधा होगी, ऐसे में ओवरलोडिंग भी नहीं होगी।
संजीव कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन