{"_id":"690f89427ea4a4cdd40037ba","slug":"e-rickshaw-overturned-after-colliding-with-truck-seven-people-injured-gonda-news-c-100-1-gon1041-146824-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, सात लोग घायल
Sat, 08 Nov 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर। मनकापुर-नवाबगंज मार्ग स्थित रुदापुर मंदिर के पास शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से ई रिक्शा पलट गया और उसमें सवार चालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
धर्मपुर निवासी उस्मान अली ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह अपने भाई सद्दाम हुसैन (35), भाभी रुबीना (28), आफरीन (30), मोहम्मद सैफ (3), रेहान (डेढ़ माह) तथा बैरीपुर निवासी पूर्णिमा मिश्रा (19) के साथ ई रिक्शा से वजीरगंज के ग्राम हजरतपुर से मनकापुर जा रहे थे। हादसे में चालक गनौरीजोत निवासी उस्मान (35) भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सभी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। (संवाद)