{"_id":"6acbce9d4621ba626e0974da","slug":"durga-puja-and-ramlila-events-halted-due-to-a-dispute-gonda-news-c-100-1-gon1041-167740-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विवाद के चलते रोका गया दुर्गापूजा व रामलीला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विवाद के चलते रोका गया दुर्गापूजा व रामलीला का आयोजन
Sun, 11 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज। काजी देवर स्थित प्रसिद्ध बंजारी माता मंदिर परिसर में विवाद के चलते इस वर्ष दुर्गा प्रतिमा स्थापना और रामलीला आयोजन पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दवाच्या ने शनिवार को दोनों पक्षों से बातचीत की। उन्होंने अंतिम आदेश आने तक उन्हें प्रतिमा रखने से मना कर दिया।
जय बंजारी माता संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष वेदप्रकाश ने मंदिर के पास दुर्गापूजा की अनुमति मांगी थी। जांच में पता चला कि इस स्थान को लेकर जिला पंचायत सदस्य सुशील और ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि प्रदीप के बीच पुराना विवाद है। पिछले वर्ष भी इसी विवाद के चलते प्रतिमा स्थापना रोक दी गई थी। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि आयोजन से शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है।
इसके मद्देनजर एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम ने आदेश जारी कर विवादित स्थल पर प्रतिमा व कलश स्थापना के साथ रामलीला आयोजन पर पूर्णतः रोक लगा दी है।