{"_id":"672fa67d3e72b19aae08b80f","slug":"due-to-lack-of-fertilizer-committees-are-closed-farmers-are-worried-gonda-news-c-100-1-gon1001-126905-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खाद न होने से समितियों पर ताले, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खाद न होने से समितियों पर ताले, किसान परेशान
Sat, 09 Nov 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। वितरण के लिए खाद का स्टॉक उपलब्ध न होने के कारण सहकारी साधन समितियों पर ताले लटक रहे हैं। ऐसे में खेत तैयार होने के बाद भी रबी की बोआई पिछड़ने से किसान परेशानहाल हैं। उन्हें बाजार से महंगे दाम पर खाद की खरीद के लिए विवश होना पड़ रहा है। जानकारी के बाद भी कृषि विभाग के अधिकारी किसानों से जुड़ी इस परेशानी का निस्तारण कराने को लेकर उदासीन बने हैं।
शनिवार को समितियों पर खाद की उपलब्धता को लेकर की गई पड़ताल में बी-पैक्स पड़रीकृपाल के सहकारी साधन समिति सुभागपुर में सुबह 10 बजे ताला लटकता मिला। स्टॉक बोर्ड में यूरिया व डीएपी के कालम में शून्य लिखा था जबकि सात पेटी नैनो यूरिया की उपलब्धता प्रदर्शित हो रही थी। केंद्र पर सचिव भी नहीं मिले। किसान राम निवास ने बताया कि कई बार कॉल करने पर भी सचिव का फोन नहीं उठा। ऐसे में खाद न मिलने से गेहूं व सरसों की बोआई पिछड़ रही है। रुपईडीह के साधन सहकारी समिति लिमिटेड भटपी व धानेपुर में भी यूरिया व डीएपी का स्टॉक शून्य होने के कारण ताला लटकता मिला।
1500 की जरूरत 100 बोरी मिली खाद
बेलसर के साधन सहकारी समिति डिडिसिया कला पर खाद लेने आए सिंहपुर निवासी किसान राम गोपाल तिवारी ने बताया कि तीन बोरी डीएपी की जरूरत होने के बावजूद सिर्फ दो बोरी का टोकन मिला है। अब खाद कब मिलेगी पता नहीं। डिडिसिया निवासी प्रेमनाथ ने बताया कि गेहूं के लिए दो बोरी डीएपी की जरूरत है। लेकिन अभी तक नहीं मिली। अब बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदने की परेशानी उठाना पड़ रही है। समिति के सचिव राजेंद्र पांडेय ने बताया कि 100 बोरी खाद मिली है, जिसका वितरण किया जा रहा है। जबकि करीब 1500 बोरी खाद की जरूरत है।
विज्ञापन
धानेपुर के साधन सहकारी समिति माधवगंज में भी खाद का स्टॉक शून्य है। सचिव दिवाकर ने बताया कि 300 बोरी डीएपी मिली है, लेकिन ठेकेदार ने अभी तक समिति पर नहीं पहुंचाया।
नारायनपुर में दो साल से नहीं पहुंची खाद
छपिया विकासखंड के साधन सहकारी समिति नारायनपुर में पिछले दो सालों से खाद नहीं पहुंची। गांव के शौकत अली ने बताया कि वर्तमान समय में किसानों को यूरिया, डीएपी खाद की जरूरत है। साधन सहकारी समिति में खाद उपलब्ध न होने के कारण बाजार से महंगे दाम पर खाद खरीदना पड़ रही है। गोदाम प्रभारी केशवराम वर्मा ने बताया कि गोदाम की छत जर्जर हो चुकी है। हल्की सी बरसात होने पर गोदाम में रखी खाद खराब हो जाती है।
सभी साधन सहकारी समितियों पर खाद पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। कालाबाजारी को रोकने के लिए टीमें गठित की गई हैं। जिन समितियों पर खाद नहीं पहुंची है। जल्द ही वहां इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।
-डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी