फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Due to fog and cold, student faints in primary school

Gonda News: कोहरे और ठंड का सितम, प्राइमरी स्कूल में छात्रा बेहोश

Thu, 23 Jan 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Due to fog and cold, student faints in primary school
गोंडा। कोहरे और ठंड का सितम लोगों पर भारी पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को कटरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय वीरपुर में ठंड के कारण कक्षा पांच की छात्रा रुनझुन तिवारी प्रार्थना के दौरान बेहोशी हो गई। सहायक अध्यापक राकेश तिवारी तत्काल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार लेकर पहुंचे। जहां उपचार के आधे घंटे बाद उसे होश आया। डाॅ. अरुण कुमार ने बताया कि छात्रा में खून की कमी है। ठंड लगने से वह बेहोश हो गई थी। उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। रास्ता साफ दिखाई न देने से वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। शहर में ही वाहन रेंगते नजर आए। न्यूनतम तापमान में भले ही बढ़ोत्तरी हुई हो, लेकिन ठंड के चलते लोग परेशान हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में पछुआ हवा भी चली। जिससे गलन बढ़ी रही। ठंड की मार सबसे ज्यादा पशु-पक्षियों पर पड़ रही है। मवेशी खुले में घूमते पेड़ों और लोगों के घरों के बाहर ठंड और हवा से बचते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोहरे से गेहूं को फायदा, पाला से आलू को नुकसान

जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए बहुत लाभदायक है। इससे फसलों का विकास होता है और उत्पादन अधिक होता है। जबकि, पाला गिरने से आलू, सरसों की फसल को नुकसान होगा। हालांकि, अभी पाला का असर उतना नहीं हुआ है। फिर भी आलू के किसानों को सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed