फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Drug addiction gives rise to crimes: ADJ

अपराधों को जन्म देता है नशा : एडीजे

Thu, 08 Jan 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 08 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction gives rise to crimes: ADJ
गोंडा। मंडलीय कारागार में बृहस्पतिवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे दानिश हसनैन रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजे ने कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक विसंगति है, जिससे न केवल नशा करने वाले व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है बल्कि तमाम पारिवारिक विसंगतियां भी नशे से पैदा होती हैं। नशा विभिन्न प्रकार के अपराधों को भी जन्म देता है। नशे का समूल नाश सामाजिक चेतना के द्वारा ही संभव है। जेल अधीक्षक मृत्युंजय पांडेय व असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृजलाल तिवारी ने भी जानकारी दी। कार्यक्रम में बंदियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। (संवाद)
विज्ञापन

बंदियों से किया संवाद
एडीजे ने कारागार का निरीक्षण भी किया। उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती बीमार बंदियों से उनके स्वास्थ्य व मुकदमों की जानकारी ली। रसोई में बंदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता भी परखी। इस अवसर पर जेलर आफताब अंसारी, चीफ डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार सिंह, डिप्टी डिफेंस काउंसिल अनिमेष चतुर्वेदी व असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल प्रभात श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed