फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Drizzle and heavy rain somewhere

Gonda News: बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश

Tue, 06 May 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drizzle and heavy rain somewhere
टाॅमसन इंटर कॉलेज के सामने भरा पानी। -संवाद
गोंडा। मौसम का रुख मंगलवार सुबह भी बदला रहा। कहीं झमाझम बारिश तो कहीं सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। शहर में हल्की बारिश ने ही नगर पालिका के जलनिकासी के मास्टर प्लान की पोल खोल दी। सड़कों से लेकर विभिन्न वार्डों की गलियों में जलभराव हो गया। लोगों को कीचड़ व गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

राजा मोहल्ला में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। घरों के सामने घुटनों तक पानी भर गया। मोहल्ला निवासी चंदन श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क का पूरा पानी दरवाजे पर भर गया। जिससे समस्या हुई। सिंचाई विभाग के सामने सड़क पर पानी भर गया। आसपास की गलियां भी जलमग्न हो गईं। पटेलनगर में ईदगाह रोड पर पानी भरा रहा। महारानीगंज के बरियार पुरवा में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ संजय मिश्र का कहना है कि बारिश में जहां से भी जलभराव की सूचना मिली, तत्काल टीम भेजकर वहां पर समस्या का समाधान कराया गया। इसके लिए अलग से टीम बनाई गई है। नालों की सफाई को लेकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। बारिश के साथ मंगलवार सुबह कई इलाकों तेज आंधी भी चली। इससे कई इलाकों में बिजली बाधित हो गई। तेज हवा चलते ही विद्युत उपकेंद्र मसकनवा के छपिया, भोपतपुर, हथियागढ़, गौराचौकी, मसकनवा आदि फीडरों से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आम की बागवानी करने वाले किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed