फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Drivers troubled by dense fog in the morning

Gonda News: सुबह घने कोहरे से परेशान हुए वाहन चालक

Sun, 03 Nov 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 03 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Drivers troubled by dense fog in the morning
गोंडा-लखनऊ हाईवे पर सुबह साढ़े सात बजे इस तरह छाया रहा कोहरा। - संवाद
गोंडा। नवंबर के पहले सप्ताह में कोहरे ने दस्तक दे दी है। रविवार की सुबह करीब नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। ओस की बूंदें पेड़ों से टपकती रहीं। 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। हालांकि, सुबह नौ बजे के बाद सूरज निकला, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दीपावली के बाद अब ठंड के मौसम ने अपनी आमद दर्ज करा दी है। रविवार की सुबह घना कोहरा छाने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वाहनों को हेडलाइट के साथ डिपर जलाकर चलना पड़ा। दृश्यता 50 मीटर से कम रही। जिससे वाहन चालकों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सुबह माॅर्निंग वाक पर निकले अजीत, नीरज व देवानंद ने बताया कि आज मौसम बहुत अच्छा है। ठंड के चलते पसीना नहीं आया। रोज पैदल चलकर वह लोग पसीने से तर-बतर हो जाते थे। सुबह 10 बजे मौसम साफ हुआ तो सड़क पर वाहनों की चहल-पहल बढ़ी। वहीं कोहरे की दस्तक से लोगों ने गर्म कपड़ों और रजाई-गद्दे बाहर निकाल लिए हैं। छत पर और दरवाजे के सामने चारपाई पर कपड़े धुलकर सुखाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed