{"_id":"63daa7a08eac5a4c047a4a51","slug":"dr-rajeev-ranjan-became-the-brand-ambassador-of-kisan-pg-college-gonda-news-c-13-1-72774-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डॉ. राजीव रंजन बने किसान पीजी कॉलेज के ब्रांड एंबेस्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डॉ. राजीव रंजन बने किसान पीजी कॉलेज के ब्रांड एंबेस्डर
Wed, 01 Feb 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन को किसान पीजी कॉलेज बहराइच के पेटेंट व शोध कार्य का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया है। दोनों महाविद्यालयों के शिक्षकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
किसान पीजी कॉलेज बहराइच प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य प्रो. विनय सक्सेना व आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. एसबी रावत आदि ने डॉ. राजीव रंजन को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। शिक्षक डॉ. तरबेज आनीज, डॉ. आनंद श्रीवास्तव व डॉ. जेपी तिवारी आदि ने खुशी जताते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से महाविद्यालय के शैक्षिक स्तर में सुधार होगा और शोध के क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित होंगे। एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय सहित सभी शिक्षकों ने कहा कि यह महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है।