फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dowry murder case registered against five including husband

Gonda News: पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Wed, 19 Jun 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder case registered against five including husband
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगीवीर बभनी कानूनगो में शनिवार रात हुई विवाहिता की मौत के मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गुलरिहा निवासी शिवा यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन रीमा यादव (26) की शादी 11 मई 2018 को जोगीवीर बभनी कानूनगो निवासी अजय कुमार यादव से की थी। शादी के बाद से ही पति अजय, जेठ बलराम यादव, अनिल कुमार यादव, चंदा देवी व सास मंजू दहेज की मांग को लेकर रीमा को पीटने लगे। 15 जून की रात साढ़े दस बजे रीमा ने फोन करके बताया कि ससुरालीजन मारपीट रहे हैं और कह रहे हैं कि जान से मार देंगे। मायके वाले उसी समय ससुराल जाने लगे तो रीमा ने रात होने का हवाला देकर सुबह आने को कहा। सुबह जेठ अनिल ने फोन करके बताया कि रीमा की मौत हो गई है। शिवा का कहना है कि शनिवार रात ससुराल वालों ने रीमा को पीटा और गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटका दिया। नगर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed