{"_id":"68ebeb27335440876e0bc128","slug":"double-engine-government-has-put-democracy-on-ventilator-shyam-lal-gonda-news-c-100-1-slko1028-145450-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इंजन सरकार ने लोकतंत्र को वेंटीलेटर पर डाला : श्यामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल इंजन सरकार ने लोकतंत्र को वेंटीलेटर पर डाला : श्यामलाल
Sun, 12 Oct 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित आवास पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को केक खिलाते अमर यादव, साथ में जिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने लोकतंत्र को वेंटीलेटर पर डाल दिया है। आज देश में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बातें बहुत की थीं, लेकिन महिलाएं असुरक्षित हैं। अपराधी सड़कों पर घूम रहे हैं, जबकि पीड़ित जेल की सलाखों के पीछे हैं।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को बहराइच से एमएलसी प्रत्याशी रहे अमर यादव के गोंडा स्थित घर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। केक काटकर उनका जन्मदिन भी मनाया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पर अमेरिका का दबाव है। यह लोग सिंदूर का दाम भी नहीं जानते हैं। भाजपा से सिंदूर की परिभाषा पूछ लीजिए। यह सिंदूर बांटने निकले थे, लेकिन महिलाओं ने इन्हें नकार दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा भाजपा की तारीफ किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब उनकी क्या मजबूरी है, लेकिन वह सामंतवादी किले को मजबूत करने के लिए अपने विचार रख रही हैं। 2027 सपा की सरकार बनेगी। आजम खां को लेकर कहा कि अखिलेश यादव के प्रति उनकी पूरी आस्था है। वहीं, आजम खां के बयान कि गाड़ी कोई आएगी तो हम बैठकर चले जाएंगे पर पलटवार करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका कोई भी बयान रहा हो, लेकिन उनके विचार व संदेश बाबा साहब के तमाम पीड़ित व वंचित लोगों की आवाज हैं। उनकी सोच समाजवादी विचारधारा की है। महंगाई पर भी उन्होंने जोरदार हमला बोला। कहा कि, एनडीए निगेटिव सोच रखती है और पीडीए पॉजिटिव सोच वाले हैं।