फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Don't fall into greed, get fair polling: DM

लोभ में न पड़ें, निष्पक्ष कराएं मतदान : डीएम

Tue, 02 May 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 02 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Don't fall into greed, get fair polling: DM
गोंडा। निकाय चुनाव को निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को पुलिस लाइंस के टिनशेड में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की। जिलाधिकारी ने पुलिसकर्मियों को मतदान के दौरान किसी लोभ में न पड़कर निष्पक्ष मतदान कराने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

जिले की तीनों नगर पालिका व सातों नगर पंचायतों में चार मई को निकाय चुनाव होना है। इसके लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को डीएम ने ब्रीफिंग के दौरान कहा कि मतदान के दौरान समस्त जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की प्रमुख कड़ी हैं। अत: वह आदर्श आचार संहिता का पालन कराते हुए उपहार, सामान, शराब आदि के वितरण पर कड़ी नजर रखें। सभी सीओ व थानाध्यक्ष देर रात तक भ्रमण कर ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखें जो शराब, पैसे व अन्य सामग्री का लालच देकर मतदाताओं के मत कर दुरुपयोग करना चाहते हों। ऐसे लोगों को पकड़कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों की बूथ पर ड्यूटी लगाई है वो पोलिंग पार्टी के साथ बस में रवाना होंगे व मतदान स्थल से इतर कहीं भी नहीं जाएंगे। मतपेटी की गोपनीयता को भंग नहीं होने दिया जाए। कोई मतदाता बूथ के अंदर मोबाइल या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बुधवार को शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर समय से पहुंचेंगे। मतदान केंद्रों के आसपास ऐसे भी लोग मिलेंगे जो चुनाव प्रभावित करने के इरादे से लोभ लालच देने का प्रयास करेंगे। मगर किसी के भी लालच में न पड़कर निष्पक्ष मतदान कराएं। ब्रीफिंग के दौरान सीडीओ अरुन्मोली, एडीएम सुरेश सोनी, एएसपी शिवराज, सभी एसडीएम व सीओ समेत जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed