फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Doctors staged a protest wearing black armbands

Gonda News: काली पट्टी बांधकर चिकित्सकों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Doctors staged a protest wearing black armbands
गोंडा। रायबरेली में डॉ. अमित की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को जिले के निजी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने नियमित रूप से मरीजों का उपचार जारी रखा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सकों ने कहा कि चिकित्सा लापरवाही के मामलों में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन किए बिना की जाने वाली कार्रवाई डॉक्टरों में असुरक्षा की भावना पैदा करती है। एसोसिएशन ने निष्पक्ष जांच के बाद ही किसी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना शुक्ला और जिला सचिव डॉ. घनश्याम गुप्ता ने बताया कि रायबरेली में 10 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में डॉ. अमित की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेशभर में सांकेतिक विरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा प्रभावित किए बिना चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed