फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   docter wrong injection gonda cut hand

Gonda News: प्रसूता का काटना पड़ा हाथ, लापरवाही का आरोप

Fri, 24 Feb 2023 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
docter wrong injection gonda cut hand
युवती का काटा गया हाथ।
गोंडा। डॉक्टर की लापरवाही से एक प्रसूता को अपना एक हाथ गंवाना पड़ा। सिजेरियन प्रसव के बाद इंजेक्शन लगने से हाथ में संक्रमण फैल गया। जिससे महिला का बायां हाथ काटना पड़ा। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में तहरीर दी। दूसरी ओर निजी अस्पताल के डाॅक्टर का कहना है कि कोई गलत इंजेक्शन नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

करनैलगंज के सोनहारा पंडितपुरवा निवासी श्यामजी मिश्र ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर एक निजी अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक, 16 दिसंबर 22 को उन्होंने गर्भवती पत्नी रमा को जिला अस्पताल के सामने संचालित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां सिजेरियन प्रसव से बच्ची पैदा हुई। 30 दिसंबर को बिना कैथेटर निकाले डिस्चार्ज कर दिया गया। हर पांचवें दिन जांच के लिए बुलाया गया। पांच जनवरी 2023 को दवा व इंजेक्शन देकर घर भेज दिया गया। इंजेक्शन लगने के बाद से हाथ काला पड़ने लगा। नौ जनवरी को दिखाने पर बताया गया कि गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने से बायां हाथ प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


13 जनवरी को दुखहरणनाथ मंदिर के पास संचालित निजी अस्पताल में दिखाने पर डॉक्टर ने बताया कि गलत इंजेक्शन लगने से हाथ की नस ब्लाक हो गई है। जिससे हाथ काटना पड़ सकता है। 10 जनवरी को डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, दिल्ली में भर्ती कराया गया, जहां 15 जनवरी को प्रसूता का बायां हाथ काटना पड़ा। श्यामजी ने निजी अस्पताल के चिकित्सक व वहां कार्यरत स्टाफ पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर निजी अस्पताल संचालक डॉ. आलोक शुक्ल ने बताया कि ऑपरेशन के बाद रमा के पेट में पानी आ गया था। जिसका इलाज किया जा रहा था। प्रसूता की जेठानी के भी पेट में पानी आने की समस्या थी, जिसका इलाज केजीएमयू में चल रहा था। उसी का इंजेक्शन प्रसूता के पति ने बिना मुझे जानकारी दिए लगवाना शुरू कर दिए, जिससे समस्या हुई है। डॉ. शुक्ल का कहना है कि उनके यहां कोई गलत इंजेक्शन नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed