फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Do not share your OTP, password, or Aadhaar number with anyone

Gonda News: किसी को न बताएं ओटीपी, पासवर्ड व आधार नंबर

Sun, 09 Nov 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Do not share your OTP, password, or Aadhaar number with anyone
गोंडा। मां पाटेश्वरी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 48 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में रविवार को कैडेट्स को साइबर सुरक्षा और अपराध से बचने के उपाय बताए गए। विशेषज्ञों ने छात्रों को एटीएम क्लोनिंग, बायोमीट्रिक धोखाधड़ी तथा यूपीआई ट्रांजक्शन से संबंधित सावधानियों की जानकारी दी। कहा, कोई भी निजी जानकारी ओटीपी, बैंक पासवर्ड, आधार नंबर शेयर न करें। अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी के कहने पर कोई एप्लिकेशन न डाउनलोड करें। सरकारी अधिकारी या एजेंसी की कॉल आने का दावा हो तो उसकी सत्यता अलग माध्यम से जरूर जांचें। कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर, लेफ्टिनेंट कर्नल रणयोद्ध सिंह, कैप्टन एनके मिश्रा, लेफ्टिनेंट विपिन शुक्ला, लेफ्टिनेंट अमिताभ पांडेय, लेफ्टिनेंट हरेंद्र सिंह यादव, अमित कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed