फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Do not memorize physics, understand the concept of the topic

Gonda News: भौतिकी में रट्टा न लगाएं, टॉपिक की अवधारणा को समझें

Fri, 07 Feb 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 07 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Do not memorize physics, understand the concept of the topic
गोंडा। यूपी बोर्ड की वर्ष-2025 की परीक्षा में भौतिक विज्ञान की तैयारी को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भौतिक विज्ञान में आंकिक प्रश्नों को रटें नहीं। रट्टा लगाने के बजाय हर टॉपिक की अवधारणा (कांसेप्ट) को गहराई से समझने की कोशिश करें। सभी महत्वपूर्ण फॉर्मूलों और डायग्राम्स को अच्छी तरह याद करें। न्यूमेरिकल्स का नियमित रिवीजन करें। विद्यार्थियों को यह सुझाव बड़गांव स्थित एम्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भौतिकविद डॉ. अभय श्रीवास्तव ने दिया है। उन्होंने बताया बोर्ड परीक्षा केवल परीक्षार्थियों के ज्ञान का ही माप नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के लिए उनकी समझ, समस्या समाधान और समय प्रबंधन की क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक अवसर भी है। परीक्षा में सफलता के लिए स्वयं का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। पर्याप्त नींद लें। हल्का भोजन लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। इससे आपका दिमाग और शरीर स्वस्थ रहेगा।
विज्ञापन

कहा कि इंटर में भौतिकी को दो खंडों तथा नौ इकाइयों में विभाजित किया है, जिसमें इलेक्ट्रोस्टेटिक्स, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक, इंडक्शन, ऑप्टिक्स तथा करंट इलेक्ट्रिसिटी भौतिक विज्ञान के मुख्य टॉपिक हैं। इनके अतिरिक्त विद्यार्थी बेसिक पर भी ध्यान दें, जिससे बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने में मदद मिलेगी। सभी अध्यायों और विषयों को अच्छी तरह से समझें और महत्वपूर्ण टॉपिक्स को प्राथमिकता दें। भौतिकी के सवालों का नियमित अभ्यास करें। विशेषकर न्यूमेरिकल और डेरिवेशन पर ध्यान दें।
विज्ञापन


इनका रखें ध्यान
- तैयारी के लिए समय-सारणी बनाकर पढ़ाई करें।
- बोर्ड परीक्षा के पुराने प्रश्नपत्रों और सैंपल पेपर्स को हल करके समय प्रबंधन का अभ्यास करें।
- भौतिकी के सवालों का नियमित अभ्यास करें।
- विशेषकर न्यूमेरिकल और डेरिवेशन पर ध्यान दें।
- भौतिक विज्ञान एक स्कोरिंग पेपर है। इस पेपर के कई अध्यायों के अंक अधिक हैं और कई के कम हैं। उसी के अनुसार अध्याय की तैयारी के लिए पर्याप्त समय दें।
- प्रतिदिन कम से कम दो से 2.30 घंटे का समय भौतिक विज्ञान जैसे विषय की तैयारी को अब अवश्य दें।
- प्रश्नों का उत्तर संक्षिप्त, सटीक एवं बिंदुवार लिखने की कोशिश करें।
- आंकिक प्रश्नों के लिए सभी सूत्रों का जानना आवश्यक है। आंकिक प्रश्नों का बार-बार अभ्यास करें। कुछ चैप्टर जैसे वैद्युत धारा, सरल परिपथ, गतिमान आवेश तथा चुंबकीय क्षेत्र, प्रकाशिकी, परमाणु तथा नाभिक के आंकिक प्रश्नों को अच्छे से तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed