फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Do not be afraid, daughters should be assertive, police ready for security : SP

डरें नहीं , मुखर हों बेटियां, सुरक्षा को पुलिस तत्पर: एसपी

Wed, 21 Oct 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Do not be afraid, daughters should be assertive, police ready for security : SP
गोंडा। मिशन शक्ति अभियान से राजकीय बालिका इण्टर कालेज में महिला कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, चाइल्ड लाइन 1098 ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने शुभारंभ कर महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए मिशन शक्ति के बारे में बताया। कहा कि बालक और बालिका का भेदभाव समाज से मिटाना है शिक्षा, समानता महिलाओं, बालिकाओं का अधिकार है। महिलाओं का हर क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है और सभी क्षेत्रों में बालिकाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है आगे बढ़ रहीं है।
विज्ञापन

सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है कि किसी भी समय कोई समस्या होने पर महिलाएं, बालिकाएं सीधे संपर्क कर सकती है, उन्होंने हेल्प लाइन नंबर 112,181,1090,1098,1076 के बारे में जानकारी दिया। कहा कि डरें नहीं सहें नहीं साहस करें हमें अपनी समस्या बताएं। पुलिस विभाग आप के लिए तत्पर है।
विज्ञापन

उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति राजेश यादव, राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी, नगर कोतवाल आलोक राव, महिला थानाध्यक्ष संजय कुमार, बड़गांव चौकी इंचार्ज सीपी सिंह व महिला शक्ति केंद्र टीम, वन स्टॉफ सेंटर स्टॉफ, सीडब्ल्यूसी स्टॉफ, आईसीपीएस स्टॉफ, चाइल्ड लाइन 1098 स्टॉफ तथा छात्रायें उपस्थित रहीं। इसके साथ ही सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन ऑन लाइन व भौतिक रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग की ओेर से लैंगिग समानता, घरेलू हिंसा व महिला सुरक्षा तथा कानून की जानकारी जिला महिला कल्याण अधिकारी फरहाना फातिमा, जिला समन्वयक ज्योत्सना सिंह व राजकुमार आर्य ने दी। कहा कि हमारी संस्कृति में नारी को दुर्गा का प्रतीक माना जाता है। आज के समय में छात्राओं को आत्म रक्षा की सीख की सख्त आवश्यकता है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरती श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष के परीक्षा उपरान्त प्रवक्ताओं ने इन कार्यक्रमों को उत्साह के साथ कराया। महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डॉ. आनंदिता रजत ने बताया कि मार्शल आर्ट बेबी नगमा व योग प्रशिक्षण समता धनकानी, मनोवैज्ञानिक परामर्श डॉ. साधना गुप्ता व डॉ. कंचन पांडेय व निबन्ध पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. मौसमी सिंह, डॉ. मनीषा पाल, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, डॉ. आशू पांडेय, डॉ. रश्मि द्विवेदी, डॉ. हरप्रीत कौर ने सहयोग किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम छाबड़ा एवं पूर्व कार्यक्रमाधिकारी ने स्वयं सेविकायें मिशन शक्ति के तहत अपने आस पास की महिलाओं व बालिकाओं को आत्म निर्भर बनने की जानकारी दे रहीं है। मसकनवां में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बाजार के मां गायत्री रामसुख पीजी कॉलेज में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चौकी इंचार्ज मसकनवां ने छात्राओं, महिलाओं को महिला हेल्प लाइन 1090, 181, 1076, 1098, 102, 108, 112 डायल के बारे में बताया। रघुकुल महिला विद्यापीठ में मिशन शक्ति में प्राचार्या प्रतिभा श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस डॉ. उमा पाठक ने बेटियों को उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्य नियंता नवनीत श्रीवास्तव, नृपेंद्र मिश्र, हरिनाथ सिंह, अनुराग तिवारी, शशि तिवारी व अरविंद श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed